Home > राज्य > अन्य > बिहार > नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर के बहाने परिवारवाद पर साधा निशाना, कहा - कुछ नेता अपने बच्चों को आगे बढ़ाते है

नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर के बहाने परिवारवाद पर साधा निशाना, कहा - कुछ नेता अपने बच्चों को आगे बढ़ाते है

नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर को दी श्रद्धांजलि

नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर के बहाने परिवारवाद पर साधा निशाना, कहा - कुछ नेता अपने बच्चों को आगे बढ़ाते है
X

पटना। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर बुधवार को बिहार विधान मंडल परिसर में आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा "खुशी की बात है कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न प्रदान किया गया। साल 2005 में जब हमारी सरकार आई उसके एक साल बाद 2007 से लेकर हर साल हम सभी सरकारों को लिखते रहे कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया जाए। हमने कांग्रेस से मांगा लेकिन भाजपा ने दिया। मैं केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देता हूं कि उन्होंने ये स्वीकार कर लिया। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमलोग कर्पूरी ठाकुर की प्रेरणा से काम कर रहे हैं। कर्पूरी जी ने गरीबों के लिए, पिछड़ों के लिए बहुत काम किया। उन्होंने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया। उन्होंने शिक्षा और हर क्षेत्र में काम किया।

परिवारवाद पर निशाना -

नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर के बहाने परिवारवाद पर भी निशाना साधा। उन्होंने राज्यसभा सदस्य और कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर की ओर इशारा करते हुए कहा कि कर्पूरी जी ने कभी अपने बेटे को आगे बढ़ाने का काम नहीं किया, उन्होंने कभी अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ाया। वह सिद्धांत पर काम करते थे। हालांकि हम उनको बढ़ा रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। पहले मंत्री थे, अब राज्यसभा सदस्य हैं और पार्टी में शानदार काम कर रहे हैं।दूसरे दलों के नेता अपने परिवार वालों को पहले आगे बढ़ाते हैं।

लालू यादव को नसीहत -

नीतीश के इस बयान राजद और लालू प्रसाद यादव पर तंज के रूप में देखा जा रहा है। इस अवसर पर बिहार के उन विभूतियों, जिनका राजकीय समारोह आयोजित किया जाता है, उस पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने किया। बिहार गीत, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन एवं कर्पूरी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित गीतों का गायन किया। कर्पूरी ठाकुर की जीवनी पर आधारित एक लघु फिल्म 'कर्पूरी ठाकुर गरीबों का मसीहा' प्रस्तुत की गई।

Updated : 24 Jan 2024 12:09 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top