Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भिंड > कांग्रेस पर गरजे मुख्यमंत्री यादव, कहा - इन अभागों ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराया

कांग्रेस पर गरजे मुख्यमंत्री यादव, कहा - इन अभागों ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराया

मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन यादव पहली बार भिंड पहुंचे। उन्‍होंने विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

कांग्रेस पर गरजे मुख्यमंत्री यादव, कहा -  इन अभागों ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराया
X

भिंड। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज बुधवार को एक दिनी दौरे पर भिंड पहुंचे। उन्होंने किसान कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश के 80 लाख से अधिक किसानों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1816 करोड़ रूपए ट्रांसफर किए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि 'एक भाई साहब पैदल-पैदल घूम रहे हैं। उनकी पार्टी ने पहले तो भगवान राम और उनके जन्मस्थान का विरोध किया। अब कहते हैं कि राम आपके नहीं, हमारे भी हैं।हमारे और तुम्हारे राम में अंतर है। हम जय श्रीराम कर कारसेवा का आंदोलन करने गए। तुम और तुम्हारे साथ वालों ने गोलियां चलाईं। कांग्रेस ने उनकी पीठ थपथपाई। यह पाप आपके माथे है।' उन्होंने आगे कहा - 'बड़ी मुश्किल से सुप्रीम कोर्ट का फैसला हुआ। प्रधानमंत्री राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए गए, तब भी आप नहीं आए। लोकार्पण में भी नहीं आए। भागवान राम के मंदिर के भूमि पूजन में हिंदू, मुसलमान, ईसाई ... पूरा देश एकजुटता के साथ खड़ा रहा, लेकिन इन अभागों ने भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता भी ठुकराया है।'

उन्होंने कांग्रेस को बेशर्म बताया उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में डंडा, बंदूक लेकर जाने की जरूरत नहीं है, इधर आपने बटन दबाया और उधर आपका हिसाब चुकता हुआ।

भिंड को दी सौगात

मुख्यमंत्री मोहन यादव का बतौर सीएम ये पहला भिंड दौरा है। उन्होंने भिंड जिले को सौगात देते हुए चार बड़े ऐलान किए।

  • सामान्य विश्वविद्यालयों में एग्रीकल्चर की पढ़ाई प्रारंभ की जाएगी,
  • गौरी सरोवर का सौंदर्यीकरण कर उसे विकसित किया जाएगा
  • उच्च शिक्षा के लिए नया गांव में महाविद्यालय का निर्माण किया जाएगा
  • ग्वालियर से भिंड-इटावा का 6 लेन निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा

Updated : 6 March 2024 11:09 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top