Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भिंड > भिंड में 11 फरवरी से शुरू होगा अटेर महोत्सव, होंगे कई सांस्कृतिक कार्यक्रम

भिंड में 11 फरवरी से शुरू होगा अटेर महोत्सव, होंगे कई सांस्कृतिक कार्यक्रम

भिंड में 11 फरवरी से शुरू होगा अटेर महोत्सव, होंगे कई सांस्कृतिक कार्यक्रम
X

भिंड। संस्कृति संचालनालय द्वारा जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद एवं जिला प्रशासन के सहयोग से 11 फरवरी से भिण्ड जिले के विकासखण्ड अटेर में दो दिवसीय अटेर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित समारोह के अन्तर्गत सुगम संगीत, लीला नाट्य, नृत्य नाटिका सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को जनसम्पर्क अधिकारी अरुण राठौर ने दी।

उन्होंने बताया कि पारम्परिक कलाओं का उत्सव अटेर महोत्सव 11 एवं 12 फरवरी 2024 को सायं 06:30 बजे से अटेर किला परिसर भिण्ड में आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत 11 फरवरी 2024 को उज्जैन के सतीश दवे एवं ग्रुप ( 35 सदस्य) द्वारा हनुमान लीला नाट्य, उज्जैन के प्रतिष्ठित पार्श्व गायक जॉली मुखर्जी एवं ग्रुप (10- सदस्य) द्वारा सुगम संगीत की प्रस्तुति आयोजित होगी। इसी प्रकार 12 फरवरी 2024 को उड़ीसा की रोजलीन सुंदराय एवं ग्रुप (10-सदस्य) द्वारा श्रीराम केन्द्रित नृत्यनाटिका, जबलपुर की लक्ष्मी दुबे एवं ग्रुप (10-सदस्य ) द्वारा भजन गायन प्रस्तुत किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि अटेर महोत्सव के दौरान चम्बल नदी किनारे रेत पर खेल गतिविधियां जैसे कुश्ती, कब्बड्डी, बॉलीबाल, दौड़, एवं अन्य खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। उन्होंने जिले के समस्त नागरिकों से अनुरोध किया है कि अटेर महोत्सव में आप अपने परिजन समस्त पधार कर महोत्सव का आनंद उठाएं।

Updated : 9 Feb 2024 9:28 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top