Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भिंड > लहार में कांग्रेस के कुशासन को उखाड़कर, भाजपा का कमल खिलाएंः अमरीश शर्मा

लहार में कांग्रेस के कुशासन को उखाड़कर, भाजपा का कमल खिलाएंः अमरीश शर्मा

लहार में अमरीश शर्मा ने किया प्रचार

लहार में कांग्रेस के कुशासन को उखाड़कर, भाजपा का कमल खिलाएंः अमरीश शर्मा
X

लहार में अमरीश शर्मा ने किया प्रचार 

भिण्ड। लहार विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अमरीश शर्मा गुड्डू ने लहार नगर में जनसंपर्क करते हुए 17 नवंबर को होने जा रहे मतदान में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने के लिए समर्थन मांगा और कहा कि लहार मे कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ कर भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाकर विकास की गारंटी भाजपा और मुझ पर सौंपे।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि लहार विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक पोलिंग बूथ पर भाजपा का कमल खिलाकर लहार में भाजपा विजयी हो यही हम सबका संकल्प है। उन्होंने कहा कि चुनाव में मात्र 34 घंटे रह गए हैं आप सभी आमजन एवं क्षेत्र के कार्यकर्ता अमरीश शर्मा गुड्डू बनकर अपने क्षेत्र में डंट जाएं और भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाएं।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामकुमार महते, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश महंत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संतोष बोहोरे, मंडल अध्यक्ष विकास बौहोरे, शशि भारद्वाज, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Updated : 15 Nov 2023 3:03 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top