Home > लोकसभा चुनाव 2024 > 21 राज्यों की 102 सीटों पर पहले चरण का चुनाव संपन्न, जानिए कहां-कितनी वोटिंग हुई ?

21 राज्यों की 102 सीटों पर पहले चरण का चुनाव संपन्न, जानिए कहां-कितनी वोटिंग हुई ?

कूचबिहार के कई इलाकों में भाजपा और तृणमूल के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई, मारपीट और हिंसा की शिकायतें

21 राज्यों की 102 सीटों पर पहले चरण का चुनाव संपन्न, जानिए कहां-कितनी वोटिंग हुई ?
X

नईदिल्ली। देश में लोकतंत्र का उत्सव जारी है और पहले चरण में देशभर में मतदाता बड़ी संख्या में वोट डाल रहे हैं। शाम 5 बजे तक 61 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। पहले चरण में सभी 21 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में मतदान सुचारु और शांतिपूर्वक चल रहा है। आज सुबह 7 बजे 102 संसदीय क्षेत्रों में एक साथ मतदान शुरू होने पर मतदान केंद्रों पर लंबी कतारों में खड़े मतदाताओं को वोट देने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हुए देखा गया। यह क्रम दोपहर बाद भी जारी है।

वोटर टर्नआउट ऐप के अनुसार, शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान बंगाल में 77.57% हुआ। वहीँ सबसे कम मतदान बिहार में 46.32% हुआ।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना मतदान -

राज्य मतदान प्रतिशत

  • अंडमान निकोबार - 56.87%
  • अरुणाचल प्रदेश - 63.03%
  • असम - 70.77%
  • बिहार - 46.32%
  • छत्तीसगढ़ - 63.41%
  • जम्मू-कश्मीर - 65.08%
  • लक्षद्वीप - 59.02%
  • मध्य प्रदेश - 63.25%
  • महाराष्ट्र - 54.85%
  • मणिपुर - 67.46%
  • मेघालय - 69.91%
  • मिजोरम - 52.62%
  • नगालैंड - 55.72%
  • पुडुचेरी - 72.84%
  • राजस्थान - 50.27%
  • सिक्किम - 67.58%
  • तमिलनाडु - 62.02%
  • त्रिपुरा - 76.10%
  • उत्तर प्रदेश - 57.54%
  • उत्तराखंड- 53.56%
  • बंगाल - 77.57%

बंगाल में हिंसा की खबरें -

पश्चिम बंगाल में हिंसा की कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से जारी है। हालांकि सूबे में कूचबिहार और जलपाईगुड़ी में कुछ स्थानों पर भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक छड़पें और उनके कार्यालयों में तोड़फोड़ होने की सूचना है।

मणिपुर में गोलीबारी -

उधर, पूर्वोत्तर के मणिपुर के मैरांग केंद्र पर गोलीबारी की घटना हुई। यहां दो गुटों के बीच यह टकराव हुआ लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, इस टकराव के कारण यहां एक घंटे तक मतदान रोकना पड़ा।

छत्तीसगढ़ में ग्रेनेड ब्लास्ट

छत्तीसगढ़ में वामपंथी उग्रवाद क्षेत्रों में भी शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। यहां बस्तर के बीजापुर में उसूर थानाक्षेत्रान्तर्गत गलकम में पोलिंग बूथ से 500 मीटर दूर ग्रेनेड ब्लास्ट की घटना हुई, जिसमें एक जवान घायल हो गया।


Updated : 20 April 2024 8:02 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top