Home > लोकसभा चुनाव 2024 > राहुल गांधी ने इंडी गठबंधन की जीत का किया दावा, अमेठी से चुनाव लड़ने पर कही ये...बात

राहुल गांधी ने इंडी गठबंधन की जीत का किया दावा, अमेठी से चुनाव लड़ने पर कही ये...बात

राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने सात साल बाद साथ में प्रेस वार्ता की

राहुल गांधी ने इंडी गठबंधन की जीत का किया दावा, अमेठी से चुनाव लड़ने पर कही ये...बात
X

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण के मतदान से पहले आज सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कौशाम्बी के होटल रेडिशन ब्लू में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। दोनों ने भाजपा को घेरने की कोशिश की। राहुल ने जहां जातिगत जनगणना को समाज के विकास के लिए जरूरी तो अखिलेश ने पश्चिम की हवा को देश में बदलाव का प्रतीक बताया। राहुल गांधी ने अमेठी से चुनाव लड़ने पर कहा- पार्टी कहेगी तो अमेठी से चुनाव जरूर लड़ूंगा।

राहुल ने कहा कि यह विचारधारा का चुनाव है। गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा कर रहा है। लोकसभा चुनाव में हमारे मुद्दे बेरोजगारी, महंगाई और भागीदारी हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि आज सारा पैसा 20-25 लोगों के पास है। इससे समाज मे आर्थिक असमानता बढ़ रही है। किसान फसल का सही दाम मांग रहा है, लेकिन मोदी सरकार नहीं सुन रही। कांग्रेस के मेनिफेस्टो में इंडी गठबंधन के आइडियाज शामिल हैं।

भाजपा का सफाया होगा इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी -

कांग्रेस नेता गांधी ने कहा कि चुनाव में भाजपा का सफाया होगा। गठबंधन की सरकार बनेगी। गठबंधन की सरकार गरीब महिलाओं को एक लाख रुपये और बेरोजगारों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार देगी। किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। एमएसपी भी लागू होगी महिलाओं को हर माह आठ हजार रुपये दिए जाएंगे । पेपर लीक को खत्म करने के लिए कानून बनाया जाएगा। राहुल से जब अमेठी छोड़ वायनाड से चुनाव लड़ने पर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे भाजपा वाला सवाल बताया।

गाजियाबाद से गाजीपुर तक क्लीन स्वीप होगा -

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन गाजियाबाद से गाजीपुर तक क्लीन स्वीप करेगा। आज लूट और झूठ एनडीए गठबंधन की पहचान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वोटों का बिखराव न होने दें। हर हाल में बूथ की चौकीदारी करें। दोनों नेताओं ने गाजियाबाद से डॉली शर्मा, बागपत से अमरपाल शर्मा, गौतमबुद्धनगर से डॉ. महेंद्र नागर और बुलंदशहर से बाल्मीकि को वोट देने को अपील की।

Updated : 19 April 2024 8:07 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top