Home > Archived > अंडमान के समुद्र में 22 देशों की नौसेना करेगी शक्ति परीक्षण

अंडमान के समुद्र में 22 देशों की नौसेना करेगी शक्ति परीक्षण

अंडमान के समुद्र में 22 देशों  की नौसेना करेगी शक्ति परीक्षण
X

कोलकाता । भारतीय नौसेना मार्च के दूसरे हफ्ते में अंडमान निकोबार में अब तक के सबसे बड़े समुद्री नौसैनिक अभ्यास मिलन-2018 का आयोजन करने जा रही है। नौसेना के अंडमान निकोबार कमांड के तत्वावधान में पोर्ट ब्लेयर में छह से 13 मार्च तक आयोजित होने वाले युद्धाभ्यास में हिस्सा लेने के लिए पहली बार एक साथ दुनिया के 22 देशों की नौसेना भारत में जुटेगी।

महासागर में अंडमान निकोबार द्वीप समूह के आसपास के हजारों वर्गमील समुद्री क्षेत्र में होने वाले इस युद्धाभ्यास के दौरान भारत सहित सभी 22 देशों की नौसेना अपने युद्धपोतों के साथ शक्ति का प्रदर्शन करेगी।

रक्षा मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि सात दिनों तक चलने वाले इस युद्धाभ्यास में युद्धपोतों पर सवार नौसैनिक युद्ध और प्राकृतिक आपदा से निपटने और आपसी तालमेल बढ़ाने आदि पर मिलकर काम करेंगे। इसके साथ ही इस अभ्यास का मकसद समुद्री क्षेत्र में किसी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाना है। एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पाकिस्तान को छोड़कर महासागर के तट से लगे लगभग सभी देश इसमें भाग लेंगे।

Updated : 25 Feb 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top