क्या आपने ट्राय किए हैं ये हेयर कट
X
महिलाएं अपने पर्सनेलिटी को लेकर काफी संवेदनशील होती हैं। अपने बालों से लेकर पैरों तक वह परफेक्ट नजर आना चाहती हैं। महिलाओं की पर्सनेलिटी पर उनके हेयरस्टाइल का काफी बड़ा योगदान होता है। सही हेयरस्टाइल आपकी पर्सनेलिटी को बढ़ाता है। हेयरस्टाइल महिलाओं की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। आइए हम आपको बताते हैं टॉप हेयरकट के बारे में।
बॉब हेयरकट- बॉब कट में बाल छोटे हो जाते हैं, इससे फेस का लुक भी सॉफ्ट लगता है। महिलाओं को इसे संवारने में ज्यादा दिक्कत नही होती है।
शैग स्टाइल- ऐसी महिलाएं जो अपने बालों की मध्यम लंबाई रखना चाहती हैं शैग हेयरकट उनके लिए सबसे अच्छा विकल्प है।
बैंग के साथ बड़े बाल- लंबे सीधे बड़े बालों का चलन हर समय होता है। बड़े बालों में अगर बैंग लगा लिया जाए तो इसे ज्यादा संवारने की जरूरत नही पड़ती है।
साइड लेयरिंग- साइड लेयरिंग फेस को यंग लुक देने के साथ मॉडर्न भी बनाती है। अगर बालों पर कलर किया हो, तो यह लेयरिंग स्टाइल काफी स्टाइलिश लुक देता है।