Home > Archived > भिण्ड-ग्वालियर राजमार्ग को फोरलेन बनाने की मांग

भिण्ड-ग्वालियर राजमार्ग को फोरलेन बनाने की मांग

भिण्ड-ग्वालियर राजमार्ग को फोरलेन बनाने की मांग
X


ग्वालियर। ग्वालियर-भिण्ड राजमार्ग क्र. 92 पर बढ़ते यातायात एवं दुर्घटनाओं को देखते हुए भिण्ड सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद ने केंद्रीय परिवहन एवं राष्ट्रीय राज मार्ग मंत्रालय से भेंट कर आग्रह किया है कि ग्वालियर- भिण्ड राजमार्ग को फोर लेन बनाया जाए। केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी से चर्चा के दौरान सांसद श्री प्रसाद ने बताया कि भिण्ड- ग्वालियर राष्ट्रीय राज मार्ग पर पूर्व में सड़क की दुर्दशा तथा डकैती के प्रभाव के कारण यातायात कम था। इस कारण पूर्व में इसे टू-लेन ही बनाया गया था। उस समय भविष्य में यातायात की संभावनाओं पर विचार नहीं किया गया। विगत पांच वर्षों में इस सड़क का अच्छा निर्माण होने के कारण तथा डकैती का प्रभाव समाप्त होने के कारण इस पर आवागमन अत्यधिक बढ़ गया है। मार्ग टू लेन होने के कारण आए दिन बड़ी संख्या में दुर्घटनाएं हो रही हैं। वर्तमान में इस मार्ग पर 15000 से अधिक सवारी कार यूनिट का यातायात हो गया है। इस मार्ग पर दुर्घटनाओं को रोकने तथा यातायात को सुगम बनाने के लिए इसे फोर लेन में परिवर्तित करना अत्यंत आवश्यक है।

Updated : 9 Nov 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top