Home > Archived > क्रिकेटर मनोज तिवारी ने पत्नी के साथ देखा ताज

क्रिकेटर मनोज तिवारी ने पत्नी के साथ देखा ताज

आगरा। क्रिकेट मनोज तिवारी अपनी पत्नी सुष्मिता के साथ मंगलवार को गुपचुप तरीके से ताज का दीदार करने पहुंचे। जब मनोज ने अपनी फोटो टवीटर पर पोस्ट की तो लोगों को इसकी जानकारी हुई।

पत्नी के साथ ताज के सामने की फोटो शेयर करते हुए मनोज तिवारी ने लिखा है, ताज विश्व की सबसे खूबसूरत इमारत है। मोहब्बत की अद्भत निशानी को देखना अलग ही अनुभव है। मिली जानकारी के अनुसार, मनोज पत्नी के साथ यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए दिल्ली से आगरा पहुंचे थे।

वह करीब डेढ़ घंटे तक ताज परिसर में रहे। मनोज को ताज घुमाने वाले गाइड ने बताया कि खिलाड़ी ने अपनी पत्नी से यही बात कही थी कि ताज देखने के बाद क्या महसूस हो रहा है? इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।



Updated : 14 Dec 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top