Home > राज्य > अन्य > पश्चिम बंगाल > मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा, दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा, दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा, दिए निर्देश
X

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया है। दोपहर के समय मुख्यमंत्री हावड़ा के डूमूरजूला हेलीपैड से हेलीकॉप्टर में सवार होकर उड़ान भरी। हावड़ा के उदयनारायणपुर और हुगली के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करते हुए आरामबाग पहुंची।

यहां आरामबाग के दौलतपुर हवाई अड्डे पर उतर कर उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का पैदल निरीक्षण किया और राहत शिविरों में रह रहे पीड़ित लोगों से बात की। मुख्यमंत्री ने घरों में फंसे हुए लोगों से भी बात की। वहां कई ऐसे घर थे जहां पानी घुस चुके थे। यहां भी पहुंचकर मुख्यमंत्री ने महिलाओं और अन्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना है। मुख्यमंत्री ने सभी को उचित मदद का आश्वासन दिया है और कहा है कि प्रशासन उनकी मदद के लिए 24 घंटे तत्पर है।

उल्ललेखनीय है कि राज्य में लगातार हुई बारिश और दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) द्वारा कथित तौर पर पानी छोड़े जाने के बाद हुगली, पूर्व बर्दवान, हावड़ा सहित राज्य के कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं।

Updated : 12 Oct 2021 10:07 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top