Home > राज्य > अन्य > पश्चिम बंगाल > टीएमसी सांसद नुसरत जहां गर्भवती! पति बेखबर...

टीएमसी सांसद नुसरत जहां गर्भवती! पति बेखबर...

टीएमसी सांसद नुसरत जहां गर्भवती! पति बेखबर...
X

कोलकाता। तृणमूल सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां कथित तौर पर गर्भवती है। वह अपने पहले बचे का इंतजार कर रही है। हालांकि ये खबर अभी सोशल मीडिया पर ही वायरल हो रही है। बंगाली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नुसरत 6 माह की गर्भवती है, हालाँकि अब तक न नुसरत और न उनकी टीम ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है।

नुसरत के पति निखिल ने मीडिया से कहा की उन्हें नुसरत की प्रेग्नेंसी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने दावा किया की नुसरत के गर्भवती होने की खबर से वह खुद भी हैरान हैं। निखिल ने बताया की नुसरत और उनकी शादी टूट गई है। वे छह महीने से ज्यादा समय से साथ नहीं हैं। ऐसे में ये बच्चा किसी भी तरह से उनका नहीं है। उन्होंने बताया की हम दोनों के बीच किसी प्रकार का संपर्क नहीं है। उन्होंने कहा की वे अब तक कानूनी रूप से अलग नहीं हुए है।

यश दासगुप्ता से संबंध -

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नुसरत वर्तमान में भाजपा उम्मीदवार रहे यश दासगुप्ता के साथ रिलेशन में है। नुसरत और यश दिसंबर में अजमेर शरीफ गए थे और उन्होंने नया साल साथ में राजस्थान में मनाया था, साथ ही ये दोनों दक्षिणेश्वर मंदिर भी गए थे। इसके बाद दोनों कई बार साथ वक्त गुजारते देखे गए। नुसरत ने निखिल के साथ अपने संबंधों को सोशल मीडिया पर स्वीकार करने लगी है। दोनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एकदूसरे के साथ वाली तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं, जो उनके कथित रिश्ते की अटकलों को और हवा देने का काम कर रहे हैं।

ममता ने दी एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर की अनुमति -

बता दें की नुसरत जहां की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले महिलाओं के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वकालत कर चुकी है। साल की शुरुआत में ममता का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह शादी-शुदा महिलाओं को अपनी पसंद के पुरुषों के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने की अनुमति देते हुए नजर आई थी।

Updated : 12 Oct 2021 10:29 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top