Home > राज्य > अन्य > पश्चिम बंगाल > कोलकाता निकाय चुनाव : तृणमूल ने जारी किया घोषणापत्र, की ये... घोषणा

कोलकाता निकाय चुनाव : तृणमूल ने जारी किया घोषणापत्र, की ये... घोषणा

कोलकाता निकाय चुनाव : तृणमूल ने जारी किया घोषणापत्र, की ये... घोषणा
X

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने कोलकाता नगर निगम (केएमसी) चुनाव के लिए घोषणा पत्र शनिवार अपराह्न जारी कर दिया है। इसमें महिलाओं के लिए प्रत्येक वार्ड में शौचालय बनाने का वादा किया गया है। इसके साथ ही पार्टी ने महानगर के सभी वार्डों में जीत का भी दावा किया है। पार्टी के महासचिव पार्थ चटर्जी और राज्य अध्यक्ष सुब्रत बख्शी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने महाराष्ट्र भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषणा पत्र जारी किया है। इसमें वादा किया गया है कि कोलकाता के प्रत्येक वार्ड में महिलाओं के लिए शौचालय निर्माण किया जाएगा जिससे उनके लिए आवागमन के दौरान काफी सुविधाएं होंगी। बांग्ला, हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी भाषा में घोषणा पत्र जारी किया गया है।

इसके अलावा, कोलकाता शहर में जल निकासी व्यवस्था करने का भी वादा किया गया है। इसके लिए कोलकाता में 200 और पंप लगाने के वादे किए गए हैं। मोहल्लों में नगर निगम की ओर से समस्याओं के लिए ''निपटान प्रकोष्ठ'' स्थापित किए जाएंगे। कहीं कोई समस्या है तो उसे शीघ्र दूर करने का प्रयास किया जाएगा। शुद्ध पेयजल की आपूर्ति पर अधिक जोर दिया जाएगा। 30 डेंगू नियंत्रण स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे। स्वास्थ्य केंद्र चौबीसों घंटे खुले रहेंगे। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। रैन बसेरों की संख्या आठ से बढ़ाकर 12 करने की कोशिश की जा रही है। इस अवसर पर कोलकाता नगर पालिका के 144 वार्डों के उम्मीदवार उपस्थित थे।

पार्टी के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि हम 144 वार्डों में जीतेंगे। हम कहीं-कहीं कमजोर हैं। जहां काम बाकी है, वहां ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। जो चुने जाएंगे वे साल भर लोगों के बीच रहेंगे। सांसद सुदीप बनर्जी ने कहा कि स्वार्थ केंद्रित राजनीति छोड़कर आइए हम सब एक साथ आएं और चुनाव लड़ें।

Updated : 21 Dec 2021 8:26 AM GMT
Tags:    
Next Story
Top