Home > राज्य > अन्य > पश्चिम बंगाल > बंगाल दौरा : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर पथराव

बंगाल दौरा : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर पथराव

बंगाल दौरा : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर पथराव
X

कोलकाता। बंगाल दौरे पर आये भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। डायमंड हार्बर जाते समय भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के काफिले को रोकने की कोशिश की गई एवं पथराव हुआ।काफिले में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय सचिव डॉ अनुपम हाजरा, पार्टी के सांगठनिक महा सचिव शिव प्रकाश, राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा की गाडिय़ां शामिल थीं, जिन पर भी हमले हुए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय की गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ की गई है। भाजपा का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से यह हमला किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पश्चिम बंगाल के दौरे का आज दूसरा दिन है। गुरुवार को वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र डायमंड हार्बर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उनके काफिले में भाजपा के अन्य शीर्ष नेताओं की गाडिय़ां भी शामिल थीं। आरोप है कि जैसे ही ये लोग शिराकोल के पास पहुंचे, वहां सडक़ के दोनों ओर बड़ी संख्या में पहले से एकत्रित तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं की गाडिय़ों पर हमला बोल दिया। उनकी गाडिय़ों पर ईंट-पत्थर फेंके गए। पुलिस मौजूद थी लेकिन किसी को भी रोकने की कोशिश नहीं की गई।

भाजपा का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से यह हमला किया गया है। प्रदेश भाजपा ने अपने आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में इस हमले की सूचना देते हुए बताया है कि प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की सुरक्षा में तैनात रहने वाला एक कर्मी हमले में बुरी तरह से घायल हो गया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि अभिषेक बनर्जी के इशारे पर हमले हुए हैं।


Updated : 12 Oct 2021 11:08 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top