Home > राज्य > अन्य > पश्चिम बंगाल > पश्चिम बंगाल : संदेशखाली पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम, अध्यक्ष ने पीड़ित महिलाओं का सुना दर्द

पश्चिम बंगाल : संदेशखाली पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम, अध्यक्ष ने पीड़ित महिलाओं का सुना दर्द

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा संदेशखाली पहुंचकर ग्राउंड जीरो से स्थिति को देखा।

पश्चिम बंगाल : संदेशखाली पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम, अध्यक्ष ने पीड़ित महिलाओं का सुना दर्द
X

संदेशखाली। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा सोमवार को संदेशखाली पहुंची। इस दौरान एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष ने घर-घर जाकर पीड़ित महिलाओं से बातचीत की। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा दो दिवसीय बंगाल के दौरे पर हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग की दो प्रतिनिधि इससे पहले भी संदेशखाली गयी थीं। हालांकि, आरोप है कि उन्हें पुलिस की रुकावटों का सामना करना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि संदेशखाली में इलाके की कई महिलाओं के साथ कथित यौन उत्पीड़न होता रहा है। एक महिला पहले ही कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुकी है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा संदेशखाली पहुंचकर ग्राउंड जीरो से स्थिति को देखा। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बात करने के साथ पुलिसकर्मियों से भी बात की।

इस बीच, राज्य प्रशासन की तरफ से आम लोगों की शिकायतें सुनने के लिए संदेशखाली में दो स्थानों पर शिविर लगाया है। आम लोगों को उन शिविरों में जाकर अपनी शिकायतें बताने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि संदेशखाली मामले में देशभर में हुई किरकिरी के बाद राज्य सरकार डैमेज कंट्रोल करने में जुटी है।

Updated : 19 Feb 2024 1:50 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top