Home > राज्य > अन्य > पश्चिम बंगाल > राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की टीम आज गुरुवार को जाएगी संदेशखाली
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की टीम आज गुरुवार को जाएगी संदेशखाली
अधिकारी ने बताया कि उपाध्यक्ष अनंत नायक की अगुवाई वाला दल ''तृणमूल कांग्रेस से जुड़े लोगों'' द्वारा आदिवासियों की जमीन हड़पने की शिकायतों की भी जांच करेगा।
Swadesh Bhopal | 22 Feb 2024 8:14 AM GMT
X
X
कोलकाता। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का तीन सदस्यीय दल आज गुरुवार उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में आदिवासी महिलाओं के साथ हुए यौन उत्पीड़न की शिकायतों की जांच के लिए पहुंच रहा है। इसके मद्देनजर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
आयोग के तीनों सदस्य बुधवार शाम पश्चिम बंगाल पहुंच चुके हैं। एक अधिकारी ने बताया कि उपाध्यक्ष अनंत नायक की अगुवाई वाला दल ''तृणमूल कांग्रेस से जुड़े लोगों'' द्वारा आदिवासियों की जमीन हड़पने की शिकायतों की भी जांच करेगा। आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और राज्य पुलिस प्रमुख को भी नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर तथ्यात्मक और कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।
Updated : 22 Feb 2024 8:14 AM GMT
Swadesh Bhopal
Madhya Swadesh Bhopal Web Desk
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire