Breaking News
  • चीन ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर माना है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को मदद दी थी
  • MP कांग्रेस ने बनाई माइनॉरिटी महिलाओं की अलग फोर्स, प्रोजेक्ट M की लॉन्च
  • बिहार में बिजली-पेड़ गिरने से 9 लोगों की मौत: उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों में आंधी-बारिश; राजस्थान-एमपी में तापमान 43°C के पार
  • विजय की सरकार बनने पर अब भी पेंच:TVK को 116 विधायकों का समर्थ, आज होने वाली शपथ कैंसिल

होम > देश

आसनोल उपचुनाव में मनोज तिवारी ने किया रोड शो, भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगें वोट

आसनोल उपचुनाव में मनोज तिवारी ने किया रोड शो, भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगें वोट


आसनोल उपचुनाव में मनोज तिवारी ने किया रोड शो भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगें वोट

आसनोल। बर्दवान जिले के आसनसोल संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में अब भोजपुरी के मशहूर गायक मनोज तिवारी का भी आगमन हो गया है। भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्र पाल के समर्थन में मंगलवार को उन्होंने आसनसोल में रोड शो किया है। 


मनोज तिवारी ने पश्चिम बंगाल में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर ममता सरकार पर सवाल खड़ा किया और कहा कि बंगाल में लोगों के लिए भयावह हालात बन गए हैं। उन्होंने कहा कि आसनसोल के मैं लोगों से अपील करने आया हूं कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ इस संसदीय क्षेत्र का तालमेल बरकरार रखें और भाजपा उम्मीदवार को जीत दिलाएं। 

बंगाल पुलिस पर भरोसा नहीं - 


मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल में ऐसे अपराध हो रहे हैं कि बार-बार उच्च न्यायालय तक को हस्तक्षेप करना पड़ रहा है। यहां नरसंहार की घटनाएं पूरे देश का दिल दहला रही है। हाई कोर्ट के जज हतप्रभ रहते हैं। अब न्यायालय भी मानने लगा है कि बंगाल पुलिस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि बंगाल में हिंसा का जो आलम है उसकी कल्पना तक नहीं की जा सकती। सरकार के संरक्षण में मारपीट हो रही है। लोगों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। ऐसा पूरे देश में कहीं नहीं होता। भारत के चुनाव आयोग को इन तमाम घटनाओं का संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।

Related to this topic: