Home > राज्य > अन्य > पश्चिम बंगाल > कांग्रेस को बड़ा झटका : गोवा के पूर्व सीएम लुइजिन्हो आज थामेंगे तृणमूल का दामन

कांग्रेस को बड़ा झटका : गोवा के पूर्व सीएम लुइजिन्हो आज थामेंगे तृणमूल का दामन

कांग्रेस को बड़ा झटका : गोवा के पूर्व सीएम लुइजिन्हो आज थामेंगे तृणमूल का दामन
X

कोलकाता। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के पूर्व विधायक लुइजिन्हो फलेरियो आज बुधवार को तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लेंगे। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को ही वह कोलकाता पहुंचे हैं। उनका स्वागत ममता कैबिनेट में अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस ने किया था।

सूत्रों ने बताया पार्टी का दामन थामने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ उनकी मुलाकात की संभावनाएं हैं। कोलकाता आने से पहले गोवा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बनर्जी की काफी सराहना की थी और उनके साथ अपने राजनीतिक भविष्य के संकेत उन्होंने दिए थे। उन्होंने कहा था कि दोनों की साझा दुश्मन भाजपा है और एकजुट होकर लड़ाई लड़ेंगे।

गोवा में हो सकते है तृणमूल का चेहरा -

फलेरियो कांग्रेस नेता राहुल गांधी के करीबी माने जाते थे और गोवा में कांग्रेस का सबसे बड़ा चेहरा रहे हैं। उनके इस्तीफे से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अभी कुछ दिनों पहले ही असम में कांग्रेस की बड़ी नेत्री रही सुष्मिता देव ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था। तृणमूल ने उन्हें राज्यसभा का सदस्य बनाया है।माना जा रहा है कि फलेरियो को पार्टी गोवा में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर घोषित कर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ेगी। वर्तमान में गोवा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।

Updated : 12 Oct 2021 10:30 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top