Home > राज्य > अन्य > पश्चिम बंगाल > प. बंगाल में यास ने मचाई तबाही, 1 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित

प. बंगाल में यास ने मचाई तबाही, 1 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित

टास्क फोर्स का गठन

प. बंगाल में यास ने मचाई तबाही, 1 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित
X

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान यास ने जमकर तांडव किया। तूफान की चपेट में आने से दो लोगों की मौत की खबर है। तूफान से लगभग एक करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इससे बड़े पैमाने पर नुकसान होने की खबर है।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार को चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी।

बंगाल में चक्रवात यास के लैंडफॉल के बाद 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। यास से पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों के लगभग एक करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि लगभग तीन लाख से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हो गये हैं। बड़ी संख्या में नदियों पर बने बांध टूटे हैं और कृषि संपदा को भी व्यापक क्षति हुई हैं। खेतों में समुद्र का पानी घुस जाने के कारण खेती नष्ट हो गई है। यास चक्रवाती तूफान का सर्वाधिक असर उत्तर और दक्षिण 24 के साथ-साथ पूर्व मेदिनीपुर के तटवर्ती इलाके में देखा गया। यहां नदी के बांध टूटने की जानकारी मिली। समुद्र का पानी गांवों और घरों में घुस गया है।

टास्क फोर्स का गठन -

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि चूंकि पश्चिम बंगाल नदियों का प्रदेश है। इस कारण बार-बार बाढ़ और चक्रवाती तूफान आते हैं। प्रत्येक बार बांध बनाया जाता है और फिर वह टूट जाता है। चक्रवात के बाद राहत कार्यो के लिए राज्य सरकार ने टास्क फोर्स का गठन किया है। इस टास्क फोर्स का नेतृत्व मुख्य सचिव करेंगे। इसमें बांध निर्माण के विभिन्न पहुलओं को लेकर चर्चा होगी।

Updated : 12 Oct 2021 10:40 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top