Home > राज्य > अन्य > पश्चिम बंगाल > क्रिकेटर मनोज तिवारी ने थमा तृणमूल का साथ, कहा - नई यात्रा की शुरुआत

क्रिकेटर मनोज तिवारी ने थमा तृणमूल का साथ, कहा - नई यात्रा की शुरुआत

क्रिकेटर मनोज तिवारी ने थमा तृणमूल का साथ, कहा - नई यात्रा की शुरुआत
X

कोलकाता। टीम इण्डिया के खिलाड़ी मनोज तिवारी ने आज राजनीतिक पारी की शुरुआत की। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ली। खुद सीएम बनर्जी ने उन्हें तृणमूल कांग्रेस का झंडा थमाया।

क्रिकेटर तिवारी ‌ने एक दिन पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह तृणमूल कांग्रेस का दामन थामने वाले हैं। इसके बाद बुधवार को उन्होंने ट्वीट करते हुए लोगों से जन समर्थन और प्यार की अपील भी की। तिवारी ने ट्विटर पर लिखा, "आज से नई यात्रा शुरू होती है। आपके प्यार और समर्थन की जरूरत है।" उनके करीबी सूत्रों ने बताया है कि पॉलिटिकल पोस्ट के लिए मनोज तिवारी ने अपना अलग से इंस्टाग्राम अकाउंट भी बनाया है।

कई सेलेब्रिटी हुए शमिल -

हुगली जिले के साहागंज मैदान में आज हुई जनसभा के दौरान क्रिकेटर मनोज तिवारी के साथ अभिनेत्री शाइनी घोष, निर्माता राज चक्रवर्ती, अभिनेत्री मोनाली दे, जून मालिया सहित अभिनेता कांजन मल्लिक ने तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ली। मूल रूप से राजधानी कोलकाता से सटे हावड़ा जिले में पले बढ़े 35 वर्षीय क्रिकेटर मनोज तिवारी को तृणमूल का दामन थमाते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चेहरे पर खुशी थी।

ऐसा रहा क्रिकेट करियर -

वर्ष 2008 में इंडिया क्रिकेट टीम में डेब्यू करने वाले मनोज तिवारी ने 12 वनडे तथा तीन टी-20 क्रिकेट मैच खेला है। अब राजनीति की पिच पर बल्लेबाजी करने उतर चुके हैं। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने बताया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान व्यापक जनसंपर्क और प्रचार-प्रसार का हिस्सा मनोज तिवारी को बनाया जाएगा।

Updated : 12 Oct 2021 10:55 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top