Home > राज्य > अन्य > पश्चिम बंगाल > प. बंगाल चुनाव : माकपा - कांग्रेस में हुआ गठबंधन, 193 सीटों पर बनी सहमति

प. बंगाल चुनाव : माकपा - कांग्रेस में हुआ गठबंधन, 193 सीटों पर बनी सहमति

प. बंगाल चुनाव : माकपा - कांग्रेस में हुआ गठबंधन, 193 सीटों पर बनी सहमति
X

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ही सियासत गर्माई हुई है।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जहां सत्ता को बचाये रखने के लिए संघर्ष कर रही है। वहीँ कांग्रेस, भाजपा एवं वाम दल टीएमसी के किले को ध्वस्त कर सत्ता में काबिज होने का प्रयास कर रहे है। इसी कड़ी में वाम दलों और कांग्रेस ने एकजुट हो विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है।

इसी कड़ी में आज माकपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन की कोशिशें कारगर होती दिखी। दोनों ही पार्टियों के शीर्ष नेताओं के बीच हुई बैठक में राज्य की 294 में से 193 सीटों पर सहमति बन गई है।अब तक हुए समझौते के अनुसार कांग्रेस 92 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, लेफ्ट पार्टियां 101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। बाकी 101 सीटों पर पार्टियों के बीच अगले दौर की बातचीत में बंटवारा किया जाएगा। पार्टियों ने सोमवार को फैसला किया था कि वे साल 2016 के चुनावों में क्रमश: जीती गई सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। साल 2016 में वाम-कांग्रेस गठबंधन ने 77 सीटें जीती थीं, जिसमें से 44 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा, 'आज हमने तय किया है कि हम संबंधित 44 और 33 सीटें अपने-अपने पास रखेंगे जो कांग्रेस और वाम दलों ने साल 2016 में जीती थीं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि महीने के आखिर तक सीटों का बंटवारा पूरा हो जाएगा। फासिस्ट तृणमूल और सांप्रदायिक भाजपा का मुकाबला करने में गठबंधन मददगार बनेगा। 294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा में 2016 में तृणमूल ने अपना बहुमत बरकरार रखा था और 211 सीटें जीती थीं, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने तीन सीटें जीती थीं।



Updated : 12 Oct 2021 11:02 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top