Home > राज्य > अन्य > पश्चिम बंगाल > बंगाल भाजपा में बड़े फेरबदल की संभावना, दिल्ली में बुलाई बैठक

बंगाल भाजपा में बड़े फेरबदल की संभावना, दिल्ली में बुलाई बैठक

बंगाल भाजपा में बड़े फेरबदल की संभावना, दिल्ली में बुलाई बैठक
X

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल की तैयारी है। इसका फैसला गुरुवार को दिल्ली में होने वाली बंगाल के शीर्ष और केन्द्रीय नेताओं के साथ बैठक में लिया जा सकता है।

प्रदेश भाजपा से जानकारी मिली है कि गुरुवार को दिल्ली में प्रदेश के शीर्ष नेताओं की बैठक केंद्रीय नेतृत्व के साथ होनी है। इसमें राज्य में आसन्न निकाय चुनाव प्रबंधन की तैयारियों के साथ-साथ संभावित राज्य कमेटी के बारे में भी विस्तार से चर्चा होगी। इस बार कमेटी में चार महिला सदस्यों और युवाओं को शामिल किये जाने की संभावना है। 31 सदस्यीय राज्य समिति बनाने को लेकर भी चर्चा हो रही है। दिसंबर की शुरुआत में इसकी घोषणा करने की उम्मीद है। कमेटी में 12 उपाध्यक्ष, पांच महासचिव, 12 सचिव, एक कोषाध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष की जगह डॉ. सुकांत मजूमदार को नया अध्यक्ष बनाया गया है। अब दिसंबर माह के प्रथम में नई कमेटी की घोषणा किये जाने की संभावना है।

Updated : 29 Nov 2021 8:16 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top