Home > राज्य > अन्य > पश्चिम बंगाल > भाजपा अध्यक्ष नड्डा कल से बंगाल दौरे पर, बर्दमान में करेंगे रैली

भाजपा अध्यक्ष नड्डा कल से बंगाल दौरे पर, बर्दमान में करेंगे रैली

भाजपा अध्यक्ष नड्डा कल से बंगाल दौरे पर, बर्दमान में करेंगे रैली
X

कोलकाता/ नईदिल्ली। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनीति तेज हो गई है। इसी कड़ी में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक बार फिर पश्चिम बंगाल के दौरे पर आ रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष कल शनिवार को सुबह कोलकाता पहुंचेंगे। यहां से वर्दमान जिला जाएंगे। जिले के जगदानंदपुर गांव के पांच किसानों के घर से एक-एक मुट्ठी धान का संग्रह करेंगे। माना है की इससे किसानों के बीच भाजपा की पकड़ मजबूत होगी।

बर्दमान जिला शुभेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है। वह यहां के जिला अध्यक्ष रहे है। जहां उनका बेहतर जनाधार है। बताया जा रहा है की भाजपा की रैली में शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हो सकते है। जिससे बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ सकती है। माना जा रहा है की इससे तृणमूल कांग्रेस पर मानसिक दबाव बढ़ेगा। बता दें की यहां भाजपा का अपना बड़ा जनाधार है,शुभेंदु अधिकारी के भाजपा में शामिल होने से बढ़ोतरी हुई है।

Updated : 12 Oct 2021 11:04 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top