Home > राज्य > अन्य > पश्चिम बंगाल > राष्ट्रपति पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विधानसभा में मुल्तवी प्रस्ताव लाने भाजपा विधायकों की नारेबाजी, वाकआउट

राष्ट्रपति पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विधानसभा में मुल्तवी प्रस्ताव लाने भाजपा विधायकों की नारेबाजी, वाकआउट

विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि राष्ट्रपति पूरे देश की गौरव हैं।

राष्ट्रपति पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विधानसभा में मुल्तवी प्रस्ताव लाने भाजपा विधायकों की नारेबाजी, वाकआउट
X

कोलकाता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर ममता कैबिनेट के मंत्री अखिल गिरी की आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की। भाजपा विधायक सदन में इस मामले को लेकर मुल्तवी प्रस्ताव लाना चाहा, लेकिन अध्यक्ष विमान बनर्जी ने स्वीकार नहीं किया। इसके बाद भाजपा सदस्य वेल में उतर गए और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तस्वीर गले में लटका कर नारेबाजी करने लगे। भाजपा सदस्य अखिल गिरी को पद से हटाने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। अध्यक्ष विमान बनर्जी ने कहा कि अखिल गिरी का मामला हाई कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए इस पर मुल्तवी प्रस्ताव लाने का कोई औचित्य नहीं है। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा सदस्यों ने नारेबाजी की और विधानसभा से वाकआउट किया है।

विधानसभा से बाहर मीडिया से मुखातिब शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मंत्री अखिल गिरी ने राष्ट्रपति को लेकर शर्मनाक बयान दिया है। इसे लेकर पूरे देश में हंगामा हुआ है। हम उन्हें तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हम लोगों ने कार्यवाही मुल्तवी का प्रस्ताव दिया था, लेकिन अध्यक्ष विमान बनर्जी ने उसे स्वीकार नहीं किया। यहां तक कि इस पर चर्चा का भी मौका नहीं दिया गया। इसलिए हम लोगों ने विरोध जताया है और सदन से वाकआउट किया है।

विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि राष्ट्रपति पूरे देश की गौरव हैं। उन्हें लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी शर्मनाक है। इसलिए हम लोगों ने मुल्तवी प्रस्ताव लाया था।

उल्लेखनीय है कि गत 11 नवंबर को नंदीग्राम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अखिल गिरी ने कहा था कि शुभेंदु अधिकारी मेरी सूरत को लेकर सवाल खड़ा करते हैं लेकिन उन्हें यह देखना चाहिए कि उनकी राष्ट्रपति देखने में कैसी लगती हैं। इसे लेकर देशभर में हंगामा हुआ था। इस पर आखिर गिरी ने माफी मांग ली थी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अपने मंत्री गिरी के बयान को लेकर माफी मांगी थी।

Updated : 21 Nov 2022 8:37 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top