TMC में फेरबदल : ममता ने भतीजे अभिषेक को दी राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी
शायोनी बनीं युवा इकाई की प्रदेश अध्यक्ष
X
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद शनिवार को तृणमूल सुप्रीमो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहली बार नवनिर्वाचित विधायकों और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की है। अभिषेक बनर्जी को पदोन्नति कर पार्टी का महासचिव बनाया गया है। अभिषेक की पदोन्नति के बाद अभिनेत्री शायोनी घोष को पार्टी के युवा इकाई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी की बेहतर कार्यशैली को जारी रखने के लिए पुराने लोगों को अहमियत देनी होगी। ममता ने कहा कि एक पद पर एक ही व्यक्ति को रखा जाएगा। इससे बेहतर समन्वय और कार्य करने के तरीके में सुधार होगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे सांसद अभिषेक बनर्जी को पार्टी का महासचिव के पद पर पदोन्नति की गई है। अभिषेक बनर्जी के स्थान पर अभिनेत्री शायोनी घोष को पार्टी के युवा इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है। संजय बक्शी को उत्तर कोलकाता का प्रभार सौंपा गया है जबकि अखिल भारतीय महिला इकाई की कमान काकोली घोष दस्तीदार को दिया गया।
पार्टी सुप्रीमो ममता ने किसी भी मंत्री को लाल बत्ती का प्रयोग नहीं करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा कोयला और बालू तस्करी के साथ-साथ वाले भ्रष्टाचार में किसी भी नेता की संलिप्तता ना हो, इसका भी ख्याल रखने का निर्देश दिया। अपने बयानों की वजह से विवादों में घिरे रहने वाले पूर्व मंत्री मदन मित्रा को भी फेसबुक लाइव से परहेज करने का निर्देश दिया गया है।
Prashant Parihar
पत्रकार प्रशांत सिंह राष्ट्रीय - राज्य की खबरों की छोटी-बड़ी हलचलों पर लगातार निगाह रखने का प्रभार संभालने के साथ ही ट्रेंडिंग विषयों को भी बखूभी कवर करते हैं। राजनीतिक हलचलों पर पैनी निगाह रखने वाले प्रशांत विभिन्न विषयों पर रिपोर्टें भी तैयार करते हैं। वैसे तो बॉलीवुड से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है लेकिन राजनीतिक और अपराध से जुड़ी खबरों को कवर करना उन्हें पसंद है।