स्वदेश कैफे टॉक : मेहमान श्री ओ. एन. शर्मा से सुश्री सौम्या तारे की विशेष बातचीत.
X
By - Swadesh News |7 Feb 2020 12:30 AM IST
Reading Time: श्री ओमकार नाथ शर्मा एक ऐसे व्यक्तित्व का नाम है जिन्होंने व्यवसाय, समाजसेवा एवं राजनीति में अपना एक विशिष्ट स्थान अर्जित किया है। अत्यंत सामान्य पृष्ठभूमि से आये श्री शर्मा आज लायन समूह के अध्यक्ष हैं। यह समूह इंजीनियरिंग, सिनर्जी एवं होटल के क्षेत्र में व्यवसाय कर रहा है। साथ ही पर्यावरण के क्षेत्र में आपने उल्लेखनीय कार्य किये हैं। राजनीति के क्षेत्र में भी आज एक स्थापित नाम है। आप भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं। देश-विदेशों में विभिन्न सम्मानों से सम्मानित श्री शर्मा अपनी अब तक की यात्रा का श्रेय श्री ठाकुरजी 'श्रीकृष्ण' को देते हैं।
Next Story
