Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > वाराणसी > गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे वाराणसी, 2022 की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे वाराणसी, 2022 की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे वाराणसी, 2022 की तैयारियों की करेंगे समीक्षा
X

वाराणसी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अन्तर राष्ट्रीय हवाईअड्डे के विमान तल पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृहमंत्री की अगवानी की और अंगवस्त्रम पहना कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा,केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह,प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने भी उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर कुछ देर भाजपा के पदाधिकारियों और मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद गृहमंत्री लंका स्थित बीएचयू के सिंहद्वार के लिए रवाना हो गये। यहां गृहमंत्री ने भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की विशाल मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। यहां से वे बड़ालालपुर स्थित पं. दीन दयाल उपाध्याय संकुल में आयोजित भाजपा के संगठनात्मक बैठक के लिए रवाना हो गये। बैठक में सभी 403 विस क्षेत्रों के प्रभारी व अध्यक्ष, भाजपा संगठन के दृष्टिगत गठित प्रदेश के 98 जिलों के प्रभारी व अध्यक्ष भाग ले रहे हैं।

Updated : 15 Nov 2021 8:16 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top