Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > योगी आदित्यनाथ ने किया वादा, भाजपा सरकार माफियाओं पर चलाती रहेगी बुलडोजर

योगी आदित्यनाथ ने किया वादा, भाजपा सरकार माफियाओं पर चलाती रहेगी बुलडोजर

योगी आदित्यनाथ ने कासगंज में जनसभा को संबोधित किया

योगी आदित्यनाथ ने किया वादा, भाजपा सरकार माफियाओं पर चलाती रहेगी बुलडोजर
X

कासगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता को तय करना है कि अपराध और अपराधियों, माफियाओं पर बुल्डोजर चलाने वाली सरकार को लाना है या फिर अपराधियों को संरक्षण देने वालों को।उन्होंने जिले की जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की और उन्होंने वादा किया कि उनकी सरकार जिस प्रकार से अभी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। आगे भी जारी रखेगी।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले उपचार नहीं मिलता था। आज भाजपा की डबल इंजन की सरकार प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज बना रही है। नौ करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत इलाज की व्यवस्था दी जा रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत ढाई करोड़ किसानों को छह हजार रुपये सालाना मिल रहा है। भाजपा ने विकास का कार्य किया है। साथ में आपकी आस्था को भी सम्मान देने का काम किया है।

योगी ने कहा कि पहले केवल सैफई महोत्सव होता था। आज अयोध्या में भव्य दीपोत्सव होता है। प्रयागराज में भव्य कुम्भ, काशी में देव दिवाली और मथुरा में होलिकोत्सव का आयोजना हो रहा है। प्रदेश में नौजवानों को पारदर्शी व्यवस्था के तहत नौकरी मिल रही है। सबका साथ सबका विकास की भावन के साथ भाजपा सरकार काम कर रही है। पेशेवर अपराधियों और माफियाओं को पहले संरक्षण दिया जाता था। आज उनकी सफाई का अभियान चलाया जा रहा है।

आज मैं आप सबका आह्वान करने आया हूं। जिस प्रकार से सरकार ने बिना भेदभाव काम किया। उसी प्रकार जन-जन का समर्थन मिले। आपके एक हाथ में माफियाओं पर कार्रवाई करने वाली सरकार है, दूसरे हाथ में अपराध, भ्रष्टाचार और माफियाओं को संरक्षण दने वाले लोग हैं। मुख्यमंत्री ने भाजपा के सभी प्रत्याशियों का नाम लिया। उम्मीदवारों ने मंच पर आकर हाथ जोड़कर जनता का समर्थन मांगा। मुख्यमंत्री ने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Updated : 15 Feb 2022 1:45 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top