Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > अम्बेडकरनगर: जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में निर्णायक होंगे निर्दलीय

अम्बेडकरनगर: जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में निर्णायक होंगे निर्दलीय

जिले में कोई भी राजनीतिक दल इस स्थिति में नहीं है कि वह अपने बूते जिला पंचायत अध्यक्ष बना सकें। इसलिए माना जा रहा है कि अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्दलीय ही निर्णायक होंगे।

अम्बेडकरनगर: जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में निर्णायक होंगे निर्दलीय
X

अम्बेडकरनगर (घनश्याम भारतीय): त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं। जिले में कोई भी राजनीतिक दल इस स्थिति में नहीं है कि वह अपने बूते जिला पंचायत अध्यक्ष बना सकें। इसलिए माना जा रहा है कि अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्दलीय ही निर्णायक होंगे।

जिला पंचायत सदस्य की 41 सीटों के परिणाम पर यदि नजर डालें तो सर्वाधिक 21 सीटों पर निर्दलीय या बागियों को जीत हासिल हुई है। वहीं, समाजवादी पार्टी को 9, बहुजन समाज पार्टी को 7 और भारतीय जनता पार्टी को 2 सीटें मिली हैं। कांग्रेस का जिले में खाता ही नहीं खुला है।

जिला निर्वाचन कार्यालय की सूची पर ध्यान दें तो जहांगीरगंज पूर्वी से अवधेश गौतम 5,468, जहांगीरगंज मध्य से श्रीकांत कनौजिया 6,377, जहांगीरगंज पश्चिमी से अशोक कनौजिया 5,741, रामनगर पूर्वी से पुनीत गौतम 4,861, रामनगर उत्तरी से अजीत कुमार यादव 8,077, रामनगर मध्य से प्रीती भास्कर 5,491, रामनगर दक्षिणी से अश्वनी यादव 5,227, रामनगर पश्चिमी से संतोष कुमार यादव 4,380, बसखारी उत्तरी से मक्की 3,675, बसखारी पश्चिमी से राजेंद्र गौतम 4,408, बसखारी मध्य से रविंद्र कुमार यादव 3,634, बसखारी दक्षिणी से अंगद कुमार निषाद 6,424, टांडा पूर्वी उत्तरी से श्याम सुंदर 14,296, टांडा मध्य प्रथम से किसमती 8,515, टांडा मध्य द्वितीय से चतुरा देवी 5,024, टांडा पश्चिमी से गंगाराम 6,760, टांडा पश्चिमी द्वितीय से सुनरा 9,912, कटेहरी प्रथम से श्यामकली 6,633, कटेहरी द्वितीय से रोली वर्मा 12,092, कटेहरी तृतीय से पवन कुमार सिंह 4,575, कटेहरी चतुर्थ रुईना बानो 6,538 मत पाकर विजयी बने हैं।

वहीं भीटी प्रथम से उर्मिला देवी 12,667, भीटी द्वितीय से अनीता सिंह 7,024, भीटी तृतीय से उर्मिला 5,746, भीटी चतुर्थ से अमरेंद्र 5,721, अकबरपुर प्रथम से अजय कुमार 5,732, अकबरपुर द्वितीय से प्रतिमा यादव 5,215, अकबरपुर तृतीय से जियाराम 10,401, अकबरपुर चतुर्थ से सूरज यादव 4,217, अकबरपुर पंचम से अंजू देवी 9,015, अकबरपुर षष्टम से विवेक कुमार 5,158, जलालपुर दक्षिणी से आलोक कुमार 8,569, जलालपुर पश्चिमी से सरिता गौतम 8,909, जलालपुर मध्य थे तरन्नुम निशा 10,937, जलालपुर उत्तरी मध्य से कुसुम यादव 4,353, जलालपुर उत्तरी से पुंदरी गौतम 6,100, जलालपुर पूर्वी से संगीता 14,704, भियांव उत्तरी से माखनलाल 6,475,भियांव पूर्वी से राधेश्याम यादव 7,484, भियांव मध्य से जूली 7,765, भियांव दक्षिणी से मीना 13,557 मत पाकर विजई हुए हैं।

सदस्यों का परिणाम घोषित होने के बाद अब राजनीतिक दलों ने अध्यक्ष पद पर नजर गड़ा दी है। सपा जहां अपने आपको ज्यादा मजबूत होने का दंभ भर रही है वही बसपा अपने बागी श्यामसुंदर उर्फ़ साधू वर्मा को मनाकर उन पर दांव लगाने की तैयारी में है। भाजपा लोक गायिका डॉ. प्रतिमा यादव पर दांव लगाना चाह रही है। दावे के बावजूद संख्या के हिसाब से निर्दलीय ही निर्णायक होंगे।

Updated : 6 May 2021 11:03 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Lucknow

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top