Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > पत्नी ने नहीं बनाई मनपसंद सब्जी, पति ने की आत्महत्या

पत्नी ने नहीं बनाई मनपसंद सब्जी, पति ने की आत्महत्या

झांसी। महानगर के हंसारी में पत्नी के मनपसंद सब्जी नहीं बनाने से नाराज पति ने आत्महत्या कर ली। वह चिकिन लेकर आया था, लेकिन पत्नी ने नहीं बनाया। इस बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया और पत्नी दूसरे कमरे में जाकर लेट गई। इधर, पति ने दरवाजा के पास खूंटी पर दुपट्टे से फांसी लगा ली। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

मृतक का नाम पवन कुमार (36) पुत्र रघुवीर शाक्या था। वह प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी का रहने वाला था। बड़े भाई कमलेश शाक्या ने बताया कि पवन कुमार फर्नीचर का काम करता था। उसकी शादी करीब 4 साल पहले प्रियंका के साथ हुई थी। बुधवार रात को पवन चिकिन लेकर घर पर आया और पत्नी को सब्जी बनाने के लिए कहा। दो से 3 बार कहने के बावजूद प्रियंका ने चिकिन नहीं बनाया। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। मारपीट करने पर प्रियंका दूसरे कमरे में जाकर लेट गई। इधर, पवन ने अपने कमरे के दरवाजे बंद कर लिए।

भतीजी ने बताया चाचा कुछ हरकत नहीं कर रहे

बड़े भाई कमलेश ने बताया कि बुधवार रात को वह छत पर सोया था। देर रात 1 बजे नीचे आया तो पवन कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा था। तब अपनी दस साल की बेटी को देखने के लिए भेजा। उसने आकर बताया कि चाचा पवन कुछ हरकत नहीं कर रहे हैं। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। दरवाजा तोड़ा गया तो करीब 6 फीट ऊंची खूंटी पर पवन ने फांसी लगा रखी थी और उसकी मौत हो चुकी है।

Updated : 25 May 2023 8:33 PM GMT
author-thhumb

City Desk

Web Journalist www.swadeshnews.in


Next Story
Top