Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > प्राथमिकता के साथ किया जाए महिलाओं का टीकाकरण: राज्य महिला आयोग

प्राथमिकता के साथ किया जाए महिलाओं का टीकाकरण: राज्य महिला आयोग

महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह सबसे पहले जिला महिला चिकित्सालय पहुंचीं। यहां पर उन्होंने डिलेवरी पाॅइन्ट, पिंक बूथ/कोरोना वैक्सीनेशन केन्द्र का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों से हालचाल लिया।

प्राथमिकता के साथ किया जाए महिलाओं का टीकाकरण: राज्य महिला आयोग
X

हाथरस। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने गुरुवार को हाथरस का दौरा किया। यहां उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय में महिलाओं की चिकित्सीय स्थिति की जानकारी ली। महिलाओं को शासन से मिलने वाली सुविधाओं का अवलोकन किया। कोविड में गर्भवती एवं अन्य गंभाीर रोगों से पीड़ित महिलाओं को दिए जा रहे उपचार का ब्यौरा लिया। कोविड टीकाकरण की वास्तविकता जानने के लिए उन्होंने बूथ पर जाकर निरीक्षण किया।


महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह सबसे पहले जिला महिला चिकित्सालय पहुंचीं। यहां पर उन्होंने डिलेवरी पाॅइन्ट, पिंक बूथ/कोरोना वैक्सीनेशन केन्द्र का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों से हालचाल लिया। सरकार से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी की। इस अवसर पर आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित भी उनके साथ थीं। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में जनपद से 19 बच्चों का चिन्हांकन किया गया था। इसमें से 14 बच्चों को पात्र पाया गया, जिन्हें योजन से लाभान्वित किए जाने की तैयारी चल रही है।


इसके बाद राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी के साथ बैठक की। जनपद में कोरोना की वैक्सीन को अधिकाधिक लगाए जाने पर विचार विमर्श किया गया। उपाध्यक्ष ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला चिकित्सालय डाॅ. आरके गोयल को महिलाओं के लिए अलग से ऑब्सर्वेशन होम कक व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।


इस दौरान मुख्य चिकित्सा धिकारी डाॅ. चतुर्वेदी जिला प्रोबेशन अधिकारी डीके सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम, संरक्षण अधिकारी विमल कुमार शर्मा, सेंटर मैनेजर मनीषा भारद्वाज, परामर्शदाता नीतू, जिला समन्वयक सीमा, बाल संरक्षण इकाई से प्रवीण यादव, अरविंद, कैलाश, बंटी, शिशुपाल, ललिता आदि रहे।

Updated : 17 Jun 2021 6:14 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Lucknow

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top