बांदा : सैमरी नाले में गिरा ट्रक, चालक-खलासी भर्ती
स्वदेश डेस्क | 7 March 2022 1:22 PM GMT
X
X
बांदा/तिंदवारी। बांदा-टांडा मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर सैमरी नाले के पास पुल से नीचे रेलिंग तोड़ता हुआ गिर गया। जिसमें चालक व खलासी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बीती रात सुल्तानपुर निवासी चालक राहुल, खलासी रामसजीवन कबरई से गिट्टी की खेप लेकर फतेहपुर की तरफ जा रहे थे। सैमरी पुल के पास तेज रफ्तार डंपर सड़क के नीचे गिर गया। जिसमें सवार राम सजीवन की हालत गंभीर बताई गई है। चौकी प्रभारी केडी दीक्षित ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Updated : 9 March 2022 12:14 PM GMT
Tags: #Banda #UP #UpElection
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire