Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > देवरिया: ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए जोर आजमाइश

देवरिया: ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए जोर आजमाइश

पंचायत चुनाव खत्म हो चुके हैं, अब सभी विजेता अपनी जीत का जश्न भी मना रहे हैं। लेकिन ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष की दावेदारी करने वालों में भी होड लगी हुई है।

देवरिया: ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए जोर आजमाइश
X

देवरिया: जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव खत्म हो चुके हैं, अब सभी विजेता अपनी जीत का जश्न भी मना रहे हैं। लेकिन ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष की दावेदारी करने वालों में भी होड लगी हुई है।

बैतालपुर ब्लॉक प्रमुख सीट के लिए सभी पार्टियों में प्रत्याशियों ने दावेदारी शुरू कर दी है। बैतालपुर ब्लॉक प्रमुख की सीट अनारक्षित है। ऐसे में यहां पर प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा होने की आशंका है। भाजपा से इस सीट के लिए टिकट की दावेदारी करने वालों की कतार लगी हुई है।

भाजपा समर्थित प्रत्याशी शरद मणि त्रिपाठी भाली चौर वार्ड नं 71 से निर्विरोध बीडीसी चुने गए हैं। हरिशंकर पांडेय, शिवाकांत मणि त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शैलेश मणि त्रिपाठी सहित कुछ और लोगों का भी नाम सामने आ रहा है। इस बार भाजपा से टिकट की आस लगाए लोगों की संख्या अधिक है। शरद और शिवाकांत युवा प्रत्याशी हैं, जिनकी उम्र लगभग पच्चीस साल है।

बैतालपुर सीट से निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख विजय यादव की पत्नी हैं, जो कि लगातार दो बार से सीट पर कब्जा जमाए हुए हैं। इसलिए सीट को हथियाने के लिए भाजपा भी अपना दाव पेंच आजमाएगी।

शरद मणि त्रिपाठी जो कि सदर विधायक के गांव के ही रहने वाले हैं, उन्होंने भी भाजपा में टिकट के लिए आवेदन किया है। शरद मणि त्रिपाठी, मणि शांति इंफ्रासिटी के मालिक हैं। वह खादी डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया के कोऑर्डिनेटर हैं। हरिशंकर पांडेय उद्योगपति हैं। ऐसे में भाजपा को भी टिकट देने में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। अन्य लोग भी हैं जो कि सीट पर अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं।

Updated : 15 May 2021 10:10 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Lucknow

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top