Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > टोल कर्मचारी ने रोकी केंद्रीय मंत्री की गाड़ी, मांगा पहचान पत्र, दिल्ली तक मच गया हंगामा

टोल कर्मचारी ने रोकी केंद्रीय मंत्री की गाड़ी, मांगा पहचान पत्र, दिल्ली तक मच गया हंगामा

टोल कर्मचारी ने रोकी केंद्रीय मंत्री की गाड़ी, मांगा पहचान पत्र, दिल्ली तक मच गया हंगामा
X

झांसी। टोल कर्मचारी किस तरह बेलगाम हैं इसका एक नजारा आज जिले के एक टोल बैरियर पर देखने को मिला। सकरार स्थित टोल प्लाजा पर केंद्रीय मंत्री की गाड़ी पर राष्ट्रीय ध्वज लगा होने के बावजूद कर्मचारी ने उनका आई कार्ड मांग लिया। बात इतनी बिगड़ गई कि प्रदेश से लेकर देश की राजधानी तक पहुंच गयी।

भारत सरकार के मौजूदा केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक दिल्ली से निजी वाहन में सवार होकर मप्र के छतरपुर जिले के नौगांव में एक त्रयोदशी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जेसे ही वह झांसी के लुहारी टोल प्लाजा पर पहुंचे तो टोल कर्मचारियों ने मंत्री की गाड़ी को रोक ली। गाड़ी पर राष्ट्रीय ध्वज लगा होने के बाबजूद भी कर्मचारियों ने मंत्री से आधार कार्ड मांग लिया। इस दौरान मंत्री के ड्राइवर और टोल कर्मचारियों के बीच काफी बहस हुई। ड्राइवर ने बताया कि यह केंद्रीय मंत्री की गाड़ी है और मंत्री इसमें बैठे हुए हैं, लेकिन टोल कर्मचारी नहीं माना। आधार कार्ड दिखाने के बाद मंत्री की कार को रवाना किया।

बताया जा रहा है कि रविवार देर रात को मंत्री की गाड़ी रोकी गयी तो उन्होंने दिल्ली तक बात की। इससे यहां हड़कम्प मच गया। कहा जा रहा है कि इसकी खबर सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तक पहुंच गई है।

Updated : 12 Dec 2022 2:04 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top