Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > भाजपा छोड़ सपा में गए स्वामी प्रसाद हारे, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार को भी मिली हार

भाजपा छोड़ सपा में गए स्वामी प्रसाद हारे, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार को भी मिली हार

भाजपा छोड़ सपा में गए स्वामी प्रसाद हारे, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार को भी मिली हार
X

कुशीनगर। जिले की सभी सातों सीटों पर धीरे-धीरे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पकड़ मजबूत होती जा रही है। हॉट सीट फाजिलनगर में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और तमकुहीराज में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अजय कुमार लल्लू चुनाव हार गए है।

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा को अलविदा कह सपा में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद को यहां करारी हार मिली है। भाजपा के सुरेन्‍द्र कुशवाहा ने उन्‍हें 45633 वोटों के अंतर से हरा दिया है। सपा उम्‍मीदवार स्‍वामी प्रसाद मौर्य को कुल 69710 वोट मिले जबकि बीजेपी के सुरेन्‍द्र कुशवाहा को 115343 वोट मिले है। बसपा के इलियास अंसारी 45515 वोट हासिल कर तीसरे स्‍थान पर रहे।

जबकि तमकुहीराज में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू चुनाव हार गए है। अजय सिंह इस सीट पर तीसरे नंबर पर रहे। यहां भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी के प्रत्याशी डा. असीम कुमार को जीत मिली है। दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी उदय नारायण रहे, जिन्हें 43 हजार से ज्यादा मत मिले। लल्लू इस सीट पर हैट्रिक लगाने में नाकामयाब रहे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा का जोर शोर से किया गया चुनाव प्रचार भी लल्लू की नैया पार ना लगा सका।

बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर बीते दिनों काफी बवाल हुआ था। भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में आए स्वामी प्रसाद मौर्य ने पडरौना छोड़कर फाजिलनगर की सीट को चुना था। चुनाव प्रचार के दौरान यहां काफी बवाल हुआ था। प्रचार के दौरान स्वामी प्रसाद के काफिले पर हमला हुआ था और इसके बाद उनकी सांसद पुत्री संघमित्रा पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद स्वामी प्रसाद के पुत्र पर भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

Updated : 15 March 2022 10:13 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top