Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > सपा ने जिसे दिया शाहजहांपुर पंचायत अध्यक्ष का टिकट, उसने BJP में शामिल होकर वापस ले लिया पर्चा

सपा ने जिसे दिया शाहजहांपुर पंचायत अध्यक्ष का टिकट, उसने BJP में शामिल होकर वापस ले लिया पर्चा

सपा ने जिसे दिया शाहजहांपुर पंचायत अध्यक्ष का टिकट, उसने BJP में शामिल होकर वापस ले लिया पर्चा
X

शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बड़ा झटका लगा है। शाहजहांपुर से सपा प्रत्याशी वीनू सिंह ने आखिरी समय में भाजपा का दामन थामकर अखिलेश यादव का राजनीतिक गणित बिगाड़ दिया। उन्होंने भाजपा में शामिल होते ही अपना नाम वापिस ले लिया है। जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी ममता सिंह के जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने का रास्ता साफ हो गया है।

पूर्व सपा नेता वीनू सिंह को आज मंगलवार सुबह कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। इसके बाद कलेक्टर कार्यालय पहुंच अपना नाम वापिस ले लिया। जिला अधिकारी दोपहर 3 बजे उनकी नाम वापसी की घोषणा करेंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खन्ना ने कहा की सपा प्रत्याशी ने भाजपा की नीतियों से खुश होकर भाजपा में शमिल हुई है। वहीँ समाजवादी पार्टी ने अब तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Updated : 12 Oct 2021 10:26 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top