Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > मैनपुरी में मतदान के दौरान बवाल, पोलिंग सेंटर के बाहर सपा-भाजपा के कार्यकर्ता भिड़े

मैनपुरी में मतदान के दौरान बवाल, पोलिंग सेंटर के बाहर सपा-भाजपा के कार्यकर्ता भिड़े

भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

मैनपुरी में मतदान के दौरान बवाल, पोलिंग सेंटर के बाहर सपा-भाजपा के कार्यकर्ता भिड़े
X

मैनपुरी। मैनपुरी जनपद में चल रहे मतदान के बीच समाजवादी पार्टी और भाजपा के कार्यकर्ता भिड़ गए। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद पथराव हो गया। पत्थरबाजी में भाजपा कार्यकर्ता समेत दो लोग घायल हुए हैं। कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गयी।

मैनपुरी में किशनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 176 तेजगंज पर मतदन प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह के पुत्र सुमित प्रताप सिंह मतदान केंद्र के अंदर पहुंचे तो सपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध कर दिया। इसी को लेकर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं बीच नोंकझोंक होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से पथराव शुरू कर दिया गया। इससे मतदान केंद्र के बाहर भगदड़ मच गई और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गये।

सुरक्षा व्यवस्था को और चाक चौबंद

पथराव के दौरान भाजपा के पोलिंग एजेंट सुदेश कुमार और प्रधान प्रतिनिधि करण बहादुर सिंह घायल हो गए। पथराव की सूचना पाकर कई थानों की पुलिस, जिला एवं पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है। स्थिति सामन्य रूप से मतदान चल रहा है। केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था को और चाक चौबंद कर ली गयी है।

Updated : 7 May 2024 8:35 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top