Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने सूमो और बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत, आठ घायल

सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने सूमो और बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत, आठ घायल

सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने सूमो और बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत, आठ घायल
X

बांदा। बांदा-फतेहपुर मार्ग में तिंदवारी कस्बे के पास एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक तेज रफ्तार ट्रक ने शादी समारोह में जा रही सूमो व एक बाइक सवार को टक्कर मारी, इसके बाद राहगीरों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

शादी समारोह में जा रहे सूमो वाहन सवारों को अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने तिंदवारी थाना क्षेत्र के छापर गांव के पास नेशनल हाईवे पर जोरदार टक्कर मार दी। यहां नासिक महाराष्ट्र के महाराज माले गांव के निवासी लगभग आधा दर्जन से ज्यादा लोग चार पहिया से शादी समारोह में शामिल होने रायबरेली जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने सूमो और एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस की मदद से राहत अभियान चलाकर सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। आठ को भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। सीओ सदर सत्यप्रकाश ने बताया कि नासिक जिले के रहने वाले कुछ लोग चार पहिया से रायबरेली शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। ट्रक ने उनकी कार और एक बाइक को टक्कर मार दी है। हादसे में बांदा के जसपुरा निवासी 26 वर्षीय श्यामू तिवारी, रायबरेली जिले के 35 वर्षीय मोविद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आठ घायलों में सगीर, बबलू, माधव, उस्मान, असीमुन्नियां, मुराद अली, नूरजहां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

इस संबंध में तिंदवारी थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि बेंदा की तरफ से ट्रक आ रहा था। बांदा की ओर से चार पहिया वाहन व उसके पीछे बाइक आ रही थी। अनियंत्रित ट्रक ने ठोकर मार दी; चार पहिया वाहन व उसके पीछे बाइक सवार इस टक्कर में दुर्घटना का शिकार हो गए। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। ट्रक को कब्जे में लिया गया है।

Updated : 11 Feb 2022 7:22 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top