पांच युवतियों समेत छह लोगों ने खाया जहरीला पदार्थ, भर्ती

By - City Desk |6 Nov 2023 1:45 AM IST
Reading Time: बांदा। शहर बिजली खेड़ा निवासी लक्ष्मण (18)पुत्र रामप्रकाश ने घरेलू किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह शहर के क्योटरा मोहल्ला निवासी राजकली (25)पत्नी धर्मेन्द्र ने रविवार की दोपहर घरेलू कलह से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही गांव निवासी रेखा (15)पुत्री हरीराम ने डाट से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। गिरवां थाना क्षेत्र के खुहरंड गांव निवासी शालिनी (23)पत्नी दिलीप ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन निवासी सुनीता (33)पत्नी गौरीशंकर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिग?ने पर घरवालो को पता चला। मर्का कस्बा निवासी रेखा (22)पत्नी मनोज ने किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया।
Next Story
