Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > बांदा में बारिश से लुढ़का पारा, ठंड की दस्तक तेज

बांदा में बारिश से लुढ़का पारा, ठंड की दस्तक तेज

बांदा में बारिश से लुढ़का पारा, ठंड की दस्तक तेज
X

बांदा। शनिवार सुबह से रुक-रुक कर कई बार बारिश हुई। अभी दो दिन और राहत के आसार मौसम विभाग नहीं बता रहा है। बारिश ने एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल दिया है। बारिश के चलते आम जीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है। दुकानों से लेकर सड़कों तक सन्नाटा पसरा है। कच्ची गलियों में निकलना कठिन हो रहा है। बारिश के कारण ठंड भी बढ़ गई है। इस कारण लोग कम ही घर से बाहर निकल रहे हैं।

रविवार को भी बारिश होने की संभावना स्थानीय मौसम वैज्ञानिक बता रहे हैं। शनिवार को मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि लखनऊ समेत कई आसपास के जिलों में ओले भी पड़ सकते हैं। जिससे आने वाले दिनों में गलन और बढ़ने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में पहले से अधिक गिरावट देखी जा सकती है। वहींं रात का तापमान सामान्य रहेगा।

48-72 घंटों तक बहेगी शीत लहर

पहाड़ों में बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी है। स्थानीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी का कहना है कि अगले 48-72 घंटों तक शीत लहर से राहत न मिलने का अनुमान है। भविष्यवाणी की है कि अगले तीन दिनों तक शीत लहर जारी रहेगी। इस दौरान 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से ठंडी हवा बह सकती है। यानी, अभी अगले कुछ दिन बहुत संभल कर रहना होगा।

Updated : 22 Jan 2022 2:17 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top