Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > प्रियंका वाड्रा आगरा के लिए निकली, अरुण वाल्मीकि के परिजनों से करेंगी मुलाकात

प्रियंका वाड्रा आगरा के लिए निकली, अरुण वाल्मीकि के परिजनों से करेंगी मुलाकात

प्रियंका वाड्रा आगरा के लिए निकली, अरुण वाल्मीकि के परिजनों से करेंगी मुलाकात
X

आगरा। पुलिस हिरासत में हुई सफाई कर्मचारी की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले ने राजनीतिक रंग भी लेना शुरू कर दिया है। एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य कमल वाल्मीकि इस मामले को लेकर पार्टी की साख बचाने के लिए मोर्चा संभाले हुए हैं तो वहीं अखिलेश और प्रियंका गांधी ने भी यूपी सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। प्रियंका गांधी ने घटना को लेकर ट्वीट किया और फिर आगरा के लिए रवाना हो गई। प्रियंका आगरा में सफाई कर्मचारी के परिवारी जनों से मुलाकात करेंगी, इसको लेकर कांग्रेसी भी हरकत में नजर आ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी लखनऊ से रवाना हो गई है और लगभग 4:30 बजे तक रमाडा पहुंच जाएंगी। यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ता रिसीव करेंगे और फिर उसके बाद प्रियंका गांधी मृतक सफाई कर्मचारियों के परिजनों से मुलाकात करने के लिए पहुचेंगी। पुलिस कस्टडी में सफाई कर्मचारी की मौत के बाद हो रहे बवाल को लेकर राजनीति पहले से ही गर्मा रही थी लेकिन प्रियंका गांधी के खुद आगरा आगमन को लेकर अब यह मामला तूल पकड़ रहा है।

ये है मामला -

पुलिस हिरासत में हुई सफाई कर्मचारी की मौत की घटना लखनऊ तक गूंजने लगी है। इस घटना के बाद अजय कुमार लल्लू का आगरा आगमन तय हो गया था लेकिन अब जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी खुद आगरा आ रही है तो उनके साथ आचार्य प्रमोद कृष्णम, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के अलावा और भी बड़े नेता आगरा आ रहे हैं।

Updated : 21 Oct 2021 6:38 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top