Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > उप्र दौरा : प्रियंका गांधी पहुंची रायबरेली, हनुमान मंदिर में किए दर्शन

उप्र दौरा : प्रियंका गांधी पहुंची रायबरेली, हनुमान मंदिर में किए दर्शन

उप्र दौरा : प्रियंका गांधी पहुंची रायबरेली, हनुमान मंदिर में किए दर्शन
X

रायबरेली। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा लंबे अंतराल के बाद मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंची। रविवार सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में प्रियंका के स्वागत के लिए भारी जोश दिखा। चूरूवा बॉर्डर पर उनके स्वागत के लिये वाहनों का लंबा काफिला रहा, इसके अलावा बैंड बाजे की धुन के साथ प्रियंका का स्वागत किया गया।

रायबरेली के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने जिले के बॉर्डर पर प्रियंका वाड्रा का फूल, मालाओं और बैंड बाजे की धुन पर स्वागत किया। प्रियंका इसके बाद सीधा चूरूवा के प्रसिद्ध मंदिर पहुंची और वहां हनुमान जी का पूजन किया। मंदिर के महंत ने उनका स्वागत करते हुए प्रसाद दिया। प्रियंका का काफ़िला मंदिर से सीधे उनके भुएमऊ स्तिथ आवास पहुंचा, जहां लोगों की लंबी लाइन लगी हुई थी।

गौरतलब है कि प्रियंका वाड्रा दो दिवसीय दौरे पर मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र पहुंची हैं, यहां वह पार्टी के न्याय पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्षों,अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। प्रियंका वाड्रा जिला पंचायत सदस्यों के साथ भी विशेष बैठक करेंगी और हालिया अध्यक्ष चुनाव में हार की समीक्षा करेंगी।भुएमऊ आवास पर सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा पहले से ही सभी तैयारियां कर चुके हैं।

Updated : 12 Oct 2021 10:32 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top