Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > बेटी की शादी की आड़ में लिया पैरोल, हुआ फरार, मुकदमा दर्ज

बेटी की शादी की आड़ में लिया पैरोल, हुआ फरार, मुकदमा दर्ज

आजीवन कारावास की सजा काट रहे वेद प्रकाश सिंह निवासी कोतवाली देहात ने बेटी की शादी का सहारा लेकर न्यायालय से पैरोल लिया और मुंबई पुलिस को झांसा देकर फरार हो गया।

बेटी की शादी की आड़ में लिया पैरोल, हुआ फरार, मुकदमा दर्ज
X

सुल्तानपुर: मुंबई में 1994 में।हुई हत्या के अपराध में आजीवन कारावास की सजा काट रहे वेद प्रकाश सिंह निवासी कोतवाली देहात ने बेटी की शादी का सहारा लेकर न्यायालय से पैरोल लिया और मुंबई पुलिस को झांसा देकर फरार हो गया। कोतवाली देहात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामला कोतवाली देहात थानाक्षेत्र के सरांय अचल गांव निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह के पुत्र वेद प्रकाश सिंह से जुड़ा हुआ है, जो मुंबई में रहने के दौरान 1994 में हत्या के आरोप में वांक्षित हो गए थे। लंबे समय तक फरारी काटी और लंबी मशक्कत के बाद मुंबई पुलिस के हाथ लगे। जिस पर न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

सुल्तानपुर जिले के कोतवाली देहात थानाक्षेत्र अंतर्गत सरांय अचल गांव में बेटी की शादी की बात कहते हुए न्यायालय से राहत देने की मांग की और पैरोल लिया। उपनिरीक्षक और सिपाहियों की टीम के साथ वेद प्रकाश सिंह को मुंबई से सुल्तानपुर लाया गया। लाक डाउन का हवाला देकर शादी टालने की बात आई। फिर भी पुलिस विभाग के अफसर समझ नहीं पाए। आखिरकार मुंबई पुलिस को चकमा देकर वेद प्रकाश सिंह फरार हो गया है।

Updated : 16 May 2021 11:17 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Lucknow

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top