कानपुर: प्रेमी युगल को बंधक बनाया फिर कुल्हाड़ी से काटकर "मौत की नींद" सुलाया

कानपुर: प्रेमी युगल को बंधक बनाया फिर कुल्हाड़ी से काटकर मौत की नींद सुलाया
X
इस दौरान कमरे में बंधक प्रेमी के माता-पिता अपने बेटे के जिंदगी की भीख मांगते रहे लेकिन प्रेमिका का हत्यारा पिता तनिक भी नहीं पसीजा। लोमहर्षक वारदात को अंजाम देने के बाद वह दोनों शवों के पास काफी देर तक बैठा रहा।

कानपुर: जिले में शनिवार सुबह ऑनर किलिंग की दुस्साहसिक वारदात से घाटमपुर थाना एरिया के पतारा स्थित बिराहिनपुर गांव में सनसनी फैल गई। ट्रक चालक ने अपनी नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी को कुल्हाड़ी से काट डाला। इस दौरान कमरे में बंधक प्रेमी के माता-पिता अपने बेटे के जिंदगी की भीख मांगते रहे लेकिन प्रेमिका का हत्यारा पिता तनिक भी नहीं पसीजा। लोमहर्षक वारदात को अंजाम देने के बाद वह दोनों शवों के पास काफी देर तक बैठा रहा।

प्रधान पति की सूचना पर घाटमपुर पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची। लविंग कपल रक्तरंजित शवों को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने हत्यारोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के लिए उकसाने वाले ट्रक ड्राइवर के भाइयों की तलाश में पुलिस टीम छापे मार रही है। घाटमपुर के पतारा ब्लाक स्थित बिराहिनपुर गांव निवासी शिवआसरे खंगार ट्रक ड्राइवर है।




पड़ोस में रहने वाले बैजनाथ खंगार के घर उसके परिवार का आना-जाना था।पुलिस के मुताबिक शिव आसरे की नाबालिग बेटी सपना (16) से बैजनाथ के इकलौते बेटे शालू उर्फ कल्लू (17) के प्रेम-संबंध दो साल से थे। इसकी चर्चा ग्रामीणों में फैली तो शिवआसरे ने अपनी इज्जत की दुहाई देकर कई बार शालू उर्फ कल्लू और अपनी बेटी को समझाया लेकिन दोनों ने उसकी बातों को अनसुना कर दिया।

ग्रामीणों के मुताबिक गुरुवार को शिवआसरे अपनी पत्नी और दो बच्चों को लेकर बांदा स्थित ससुराल में अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए चला गया। घर पर सपना और उसका छोटा भाई मौजूद थे। बताया जा रहा है कि देर रात्रि सपना ने प्रेमी शालू उर्फ कल्लू को अपने घर पर बुला लिया। इसकी भनक सपना के चाचा दीपक खंगार को लगी तो वह घर पहुंचा। कमरे में दोनों को मौजूद देख दीपक ने बाहर से कुंडी लगाकर ताला लगा दिया। साथ ही उसने अपने भाई शिवआसरे को मोबाइल पर सूचना दे दी।

जवान बेटे को प्रेमिका के साथ कमरे में बंधक बनाए जाने की खबर बैजनाथ और उसके पत्नी को मिली तो दोनों शिवआसरे के घर पहुंच गए। ग्रामीणों की मौजूदगी में बैजनाथ और उसकी पत्नी ने शादी का प्रस्ताव भी दिया लेकिन बात नहीं बनी। इस दौरान बैजनाथ और उसकी पत्नी बेटे के जिंदगी की भीख मांगते रहे लेकिन कोई पसीजा नहीं। शनिवार सुबह प्रेमिका और प्रेमी के परिजनों के बीच समझौते की बातचीत चल रही थी। पंचायत के दौरान घर के अंदर गए प्रेमिका के पिता ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर दोनों की बेरहमी से हत्या कर दी।

आंखों के सामने जवान बेटे की निर्मम तरीके से की गई हत्या के बाद बैजनाथ और उसकी पत्नी बेहोश हो गए। हत्या के बाद शिवआसरे कमरे में ही दोनों रक्तरंजित शवों के पास बैठ गया। डबल मर्डर की खबर प्रधानपति ने पुलिस को दी।

एसएचओ धनेश प्रसाद फोर्स के साथ मौका-ए- वारदात पर पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच भारी तनाव को देखते हुए उन्होंने किसी तरह से माहौल को संभाला। पुलिस ने शिवआसरे को मौके पर ही गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया। प्रेमी हत्या के लिए उकसाने वाले शिवआसरे के भाइयों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

माता-पिता की आंखों के सामने बहाया शालू का खून बैजनाथ के जिस इकलौते बेटे शालू उर्फ शिवआसरे जब भाइयों के साथ अपनी बेटी सपना के साथ कुल्हाड़ी से हत्या कर रहा था। तो बाहर से घर का दरवाजा बंद था। खिड़की से बैजनाथ और उसकी पत्नी खूनी मंजर देख दे रहे थे। आंखों के सामने बेटे की हत्या देख दोनों बदहवाश हो गए। दोनों बेटे की सांसे थमने तक जान की गुहार लगाते रहे लेकिन वह पसीजा नहीं।

Tags

Next Story