Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > मिर्जापुर: नगर पालिका चेयरमैन मनोज जायसवाल ने संभाली सैनिटाइजेसन की कमान

मिर्जापुर: नगर पालिका चेयरमैन मनोज जायसवाल ने संभाली सैनिटाइजेसन की कमान

इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने मुकेरी बाजार से इस व्यापक सेनिटाइजेसन का कार्य प्रारंभ किया और नगर के मार्गो और घरों को खुद सैनिटाइज करने का काम किया।

मिर्जापुर: नगर पालिका चेयरमैन मनोज जायसवाल ने संभाली सैनिटाइजेसन की कमान
X

मीरजापुर: नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल शनिवार की दोपहर नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सैनिटाइजेसन की कमान संभाली। इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने मुकेरी बाजार से इस व्यापक सेनिटाइजेसन का कार्य प्रारंभ किया और नगर के मार्गो और घरों को खुद सैनिटाइज करने का काम किया।

बता दें उत्तर प्रदेश के योगी सरकार द्वारा वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये पूरे सूबे में शुक्रवार की रात से मंगलवार की सुबह तक लॉकडाउन लगाया गया। पूरे प्रदेश भर में कोरोना की दूसरी लहर और संक्रमण को रोकने के लिये सैनिटाइजेसन का कार्य किया जा रहा है।

पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल द्वारा शनिवार को नगर की सड़कों पर अपने दल-बल के साथ उतरे। जिसमे दो टैंकर,दो सैनिटाइजेसन की अत्याधुनिक मशीन एवं दस हैंडस्प्रे मशीन के द्वारा सैनिटाइजेसन का कार्य मुकेरी बाजार तिराहे से प्रारंभ किया।

पालिकाध्यक्ष द्वारा नगर के मुकेरी बाजार, गुडहट्टी चौराहा,धुंधी कटरा, नबालक का तबेला, त्रिमोहानी आदि स्थानों पर स्वयं सैनिटाइजेसन किया। इस दौरान ध्वनि यंत्रों द्वारा भी नगर की जनता को लॉकडाउन का पालन और कोविड-19 के प्रोटोकॉल पालन करने की नसीहत भीं दी गयी।

इस मौके पर सभासद नरेश जायसवाल, नामित सभासद अलंकार जायसवाल,जलकल अभियंता सुधीर कुमार वर्मा, कार्यक्रम प्रबंधक संजय सिंह, देवेंद्र बहादुर सिंह, नंदकिशोर शर्मा, दिनेश शर्मा, मंगल एवं स्वच्छ भारत मिशन की टीम मौजूद रही।

Updated : 1 May 2021 9:16 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Lucknow

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top