Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > वरुण के राजनीतिक भविष्य पर मेनका गांधी ने दी प्रतिक्रिया, दिया ये...जवाब

वरुण के राजनीतिक भविष्य पर मेनका गांधी ने दी प्रतिक्रिया, दिया ये...जवाब

वरुण के राजनीतिक भविष्य पर मेनका गांधी ने दी प्रतिक्रिया, दिया ये...जवाब
X

सुल्तानपुर। भाजपा ने इस बार वरुण गांधी को लोकसभा से टिकट नहीं दिया है। पार्टी ने उनकी जगह कांग्रेस से भाजपा में आए जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। अब इस मामले में सुल्तानपुर से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने एक बार फिर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि टिकट ना देना पार्टी का फैसला है। वरुण बहुत अच्छे सांसद थे। आगे भी जिंदगी में जो भी बनेंगे, देश के लिए अच्छा ही करेंगे। वहीं, वरुण गांधी द्वारा अलग से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, "नहीं... हम इस तरह के लोग नहीं हैं।"

वहीँ जब मीडिया ने वरुण गांधी के राजनीतिक भविष्य को लेकर सवाल किया तो कहा कि मुझे बेटे पर गर्व है, वे तीन बार लाखों वोटों से जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। उन्हें अपने लोकसभा क्षेत्र से जनता का बहुत प्यार मिला। भविष्य के सवाल पर कहा कि मुझे नहीं मालूम कि अपनी जिंदगी के लिए वह क्या करेगा। लेकिन जो भी करेगा, देशहित के लिए करेगा।

दूसरे दल में जाने पर दिया ये जवाब -

वरुण गांधी के दूसरे दल में जाने के सवाल पर मेनका गांधी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा में हूँ, आप ये सवाल वरुण गांधी से पूछे।

Updated : 13 April 2024 12:04 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top