Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > मेनका गांधी ने सुनी जनसमस्याएं, कहा - सुस्त और लापरवाह अधिकारी बर्दाश्त नहीं

मेनका गांधी ने सुनी जनसमस्याएं, कहा - सुस्त और लापरवाह अधिकारी बर्दाश्त नहीं

मेनका गाँधी ने सुल्तानपुर में लगाया जनता दरबार

मेनका गांधी ने सुनी जनसमस्याएं, कहा - सुस्त और लापरवाह अधिकारी बर्दाश्त नहीं
X

सुल्तानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की सांसद मेनका गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन सोमवार को शास्त्रीनगर आवास पर जनता दरबार लगाकर सैकड़ों लोगों की समस्याओं का निराकरण किया। सुस्त और लापरवाह अधिकारियों को कतई बर्दाश्त नहीं करूंगी।


सांसद गांधी ने पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों की सुस्त कार्यशैली पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कि वे काम को लटकाने में नहीं, निपटाने में विश्वास करती हैं। जो काम एक-दो दिन में हो सकता है, उसे महीनों लटकाने की क्या जरूरत है। उन्होंने एक मामले को लटकाने को लेकर शहर कोतवाल रामाशीष उपाध्याय को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सुस्त और लापरवाह अधिकारियों को कतई बर्दाश्त नहीं करूंगी।

सांसद ने सोमवार को जनता दरबार के दौरान लोगों की समस्याओं को निपटाने के लिए कई पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने अपने प्रतिनिधि रणजीत कुमार को भी हिदायत दी कि आम लोगों की समस्याओं को तेजी से निपटवायें और सरकार की भी यही मंशा है।

Updated : 11 April 2022 1:51 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top