Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > मेनका गांधी ने सुल्तानपुर से भरा नामांकन पत्र, जानिए राजनीतिक सफर

मेनका गांधी ने सुल्तानपुर से भरा नामांकन पत्र, जानिए राजनीतिक सफर

मेनका गांधी ने सुल्तानपुर से भरा नामांकन पत्र, जानिए राजनीतिक सफर
X

सुल्तानपुर। भाजपा उम्मीदवार मेनका संजय गांधी बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी के सामने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पूर्व प्रभारी मंत्री आशीष पटेल व संजय निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आर ए वर्मा, रेखा निषाद आदि के साथ नामांकन जुलूस निकला। नौवीं बार ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए भाजपा के पदाधिकारीयों एवं समर्थकों ने जोर दार स्वागत किया।

नामांकन जुलूस डाकखाना, गन्दानाला रोड, अस्पताल तिराहा, बस स्टेशन होते हुए नगर के केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पीछे प्रांगण में पहुंचा। जगह-जगह बने स्वागत बूथ पर मेनका गांधी की पद यात्रा का जोर दार स्वागत किया गया।

कौन है मेनका गांधी -


मेनका गांधी का जन्म 26 अगस्त 1956 को हुआ था। वह एक भारतीय राजनीतिज्ञ, पशु अधिकार कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् के रूप मे जानी जाती हैं। वह भारतीय संसद के निचले सदन लोकसभा की सदस्य और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्य हैं। वह भारतीय राजनीतिज्ञ स्व संजय गांधी की पत्नी हैं। वह पिछले चार सरकारों में मंत्री रही हैं। 2014 से मई 2019 तक नरेंद्र मोदी की सरकार में भी मंत्री रह चुकी हैं।

राजनीतिक सफर

  • सन् 1984 में राजीव गांधी के सामने अमेठी (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) से 2.7 लाख वोटों से हार गयी थीं। एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ी थीं। 1989-91 - जनता दल पार्टी के टिकट पर पीलीभीत (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) से लोकसभा सदस्य चुनी गयीं। सन् 1991 के चुनाव मे पीलीभीत में जनता दल के उम्मीदवार के रूप में भाजपा के परशुराम से चुनाव हार गयीं। 1996-98 - पीलीभीत (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) से लोकसभा सदस्य, जनता दल पार्टी के टिकट पर चुनी गयीं।
  • 1998-99 - पीलीभीत (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) से लोकसभा सदस्य, एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनी गयीं
  • 1999-2004 - पीलीभीत (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) से लोकसभा सदस्य, एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनी गयीं।

-भाजपा के साथ शुरू हुआ सफर

  • 2004-09 - पीलीभीत (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) से लोकसभा सदस्य, भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर जीतीं।
  • 2009-14 - आंवला (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) से लोकसभा सदस्य , भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनी गयीं।
  • 2014-19 - पीलीभीत (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) से लोकसभा सदस्य, भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनी गयीं
  • 2019–वर्तमान - सुल्तानपुर (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) से लोकसभा सदस्य , भाजपा के टिकट पर चुनी गयीं

लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम में मेनका संजय गांधी को कुल 4,59,196 मत मिले थे। (45.88%) और गठबंधन में बसपा उम्मीदवार पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू को 4,44,670 मत (44.43%) मिले। कांग्रेस के डॉ. संजय सिंह को कुल 41,681 (4.16%) मत मिले थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में सुल्तानपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी को बसपा उम्मीदवार चंद्रभद्र सिंह सोनू से कड़ी टक्कर मिली थी। मेनका गांधी इस चुनाव में महज 14 हजार मतों से ही चुनाव जीती थीं। चुनाव में तीसरे प्रत्याशी कांग्रेस के संजय सिंह थे।

Updated : 1 May 2024 1:28 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top