बुंदेलखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष कृष्णावतार शुक्ला मनोनीत

X
By - स्वदेश डेस्क |5 April 2022 7:06 PM IST
Reading Time: बांदा। बुंदेलखंड क्रांति दल जिला इकाई की संगठन विस्तार को लेकर बैठक नरैनी कस्बा के प्रदेश अध्यक्ष लवलेश विराग की अध्यक्षता में की गई। बैठक में संगठन विस्तार को लेकर चर्चा हुई।
बुंदेलखण्ड क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पाल सिंह की सहमति से शिक्षक एवं छात्र नेता रहे स्योढा गिरवां थाना क्षेत्र के निवासी कृष्णावतार शुक्ला को प्रदेश अध्यक्ष लवलेश विराग द्वारा बांदा इकाई का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष परमानंद गोस्वामी, जिला प्रभारी भरत सिंह, नरैनी विधानसभा अध्यक्ष हरिबाबू वर्मा, विक्रम सिंह, श्याम बहादुर इत्यादि मौजूद रहे।
Next Story
