Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > भाजपा ने मनाया अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर, जन संदेश यात्रा का किया शुभारंभ

भाजपा ने मनाया अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर, जन संदेश यात्रा का किया शुभारंभ

भाजपा ने मनाया अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर, जन संदेश यात्रा का किया शुभारंभ
X

बांदा। भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के 6 दिसंबर परिनिर्वाण दिवस है। परिनिर्वाण दिवस के पूर्व भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष नायक के नेतृत्व में 2 दिवसीय जनसंदेश यात्रा 5 व 6 दिसंबर श्रद्धांजलि स्वरूप डॉ भीमराव अंबेडकर संविधान जन संदेश यात्रा का शुभारंभ कचहरी स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया गया। यह यात्रा रोडवेज, बड़ा डाकखाना से पुराने ओवर ब्रिज होते हुए पीली कोठी, स्टेशन रोड रामलीला मैदान ,महेश्वरी मंदिर होते हुए जिला परिषद चौराहा ,पीलीकोठी चौराहा, अतर्रा चुंगी से जमुनीपुरवा महुआ के लिए प्रस्थान व खुरहंड होते हुए गिरवां-नरैनी होते हुए कालिंजर को प्रस्थान किया।

संदेश यात्रा में लगभग 50 चार पहिया व 100 मोटरसाइकिल सवार रहे।यात्रा के साथ चल रहे जिला उपाध्यक्ष विनोद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रामबाबू वर्मा, जिला उपाध्यक्ष कमलेश सोनकर, जिला महामंत्री धनंजय चौधरी, पीएन वर्मा क्षेत्रीय शोध प्रमुख अनुसूचित मोर्चा, प्रभा गुप्ता महिला आयोग सदस्य, विनोद जैन पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, वंदना गुप्ता जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, राजू श्रीवास जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा महुआ बेटालाल श्रीवास, राकेश बाल्मीकि पूर्व जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, मुन्नालाल प्रेमी जिला मंत्री, गणेशचंद पप्पू, जिला उपाध्यक्ष फूलचंद सोनकर, बृजेश कुमार, लालमन वर्मा, उर्जित, रामेश्वर, कामता प्रसाद, छेदीलाल मास्टर व सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे।

Updated : 6 Dec 2021 8:52 AM GMT
Tags:    
Next Story
Top